फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Young man stabbed with knife on minor dispute, condition critical.

मामूली विवाद पर युवक को चाकू घोपा, हालत नाजुक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Young man stabbed with knife on minor dispute, condition critical.
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पानी व ठंडे की बोतल उतारते समय हुए मामूली विवाद पर एक युवक ने पानी उतारते मजदूर पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जीआईसी रोड पर भागीचौरा से आये वाहन से भागीचौरा निवासी मनोज बिष्ट एक दुकान में पानी की मिनरल वाटर की बोतलें व ठंडा पेय उतार रहा था। पानी उतारते समय योगेश सिंह से मनोज टकरा गया। दोनों में विवाद हो गया। तभी थोड़ी देर बाद योगेश अपने जीआईसी वार्ड स्थित घर से चाकू लाया तथा उसने मनोज के सीने में चाकू घोप दिया। बीच बाजार में दिन दहाड़े हुई घटना से अफरा तफरी मच गई। घायल युवक को डीडीहाट अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे पिथौरागढ़ जिला अस्पताल को भेज दिया गया। मनोज बिष्ट के मालिक विवेकानंद जोशी ने आरोपी योगेश सिह के खिलाफ थाना डीडीहाट में तहरीर दी। थानाध्यक्ष अशोक धनकड़ ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed