{"_id":"6499d74d16f7477f990a6674","slug":"young-boys-fc-won-the-football-final-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-1117-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: यंग ब्वॉयज एफसी ने जीता फुटबाल का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: यंग ब्वॉयज एफसी ने जीता फुटबाल का फाइनल
Mon, 26 Jun 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ महाविद्यालय खेल मैदान में फाइनल मैच की विजेता और उपविजेता टीम। संवाद
पिथौरागढ़। स्व. खीम लाल वर्मा स्मृति सेवन ए साइड फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब यंग ब्वॉयज एफसी ने जीत लिया है। फाइनल में यंग ब्वॉयज ने ओड़माथा को दो गोल से हराया। प्रतियोगिता में 20 टीमों ने प्रतिभाग किया।
महाविद्यालय खेल मैदान में प्रतियोगिता का फाइनल ओड़माथा और यंग ब्वॉयज एफसी के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि डॉ. सरोज वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। यंग ब्वॉयज एफसी ने शानदार खेल दिखाते हुए पहले हॉफ में एक गोल की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ की शुरूआत में ही एफसी ने दूसरा गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया। मैच के अंत तक ओड़माथा गोल के लिए संघर्ष करती रही। विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इससे पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल में ओड़माथा ने डीएससी को एक गोल से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में यंग ब्वॉयज एफसी ने जीआईसी को चार गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। निर्णायक की भूमिका मयंक तिवारी, मोहित बिष्ट, बिट्टू वल्दिया, हिमांशु पाठक, गोलू बिष्ट ने निभाई। इस दौरान पिथौरागढ़ हीरोज और जीआईसी लीजेंड्स के बीच प्रदर्शनी मैच खेला गया। इसमें पिथौरागढ़ हीरोज 2-1 से विजयी रहा। निर्णायक मयंक तिवारी, मोहित बिष्ट, बिट्टू वल्दिया, हिमांशु पाठक, गोलू बिष्ट रहे। वहां प्राचार्य प्रो. पुष्कर सिंह बिष्ट, कविंद्र मेहता, अशोक, नितिन उप्रेती, अजय पलियाल, विपिन, अंकित, दिनेश जोशी, मुकेश आदि थे।