फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   yog in hom theem par pithauraagadh mein logon ne yog kiya

योग इन होम थीम पर पिथौरागढ़ में लोगों ने किया योग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
yog in hom theem par pithauraagadh mein logon ne yog kiya
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर नेहरू युवा केंद्र में युवाओं ने योगाभ्यास किया। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने योग इन होमी थीम पर घरों में योग किया। इस दौरान पतंजलि योग पीठ की ओर से कई स्थानों पर योग शिविर का आयोजन किया गया। लोगों ने योग शिविर में सुरक्षित दूरी का पालन करते हुए लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रविवार को चंडाक में प्रशिक्षक मुक्ता पटवा ने महिलाओं को योगासनों की बारीकियां सिखाई। इस दौरान युवा रक्षित शाह ने बच्चों को योगासन सिखाए। भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति पतंजलि महिला योग समिति युवा भारत और किसान सेवा समिति ने कुमौड़, लिंक रोड, धर्मशाला लाइन, बैक रोड, रई, धनौड़ा, नेड़ा, देवलाल गांव में योग दिवस मनाया गया। इसमें शांति खनका, सुरेश पंत, बीना शाह, विपिन जोशी, मनीष देव लाल, जिला प्रभारी विपिन जोशी, जिला प्रभारी रघुवर कापड़ी, युवा भारत के जिला प्रभारी दीपेश कापड़ी ने हिस्सा लिया। देवसिंह मैदान में नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी, दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र लुंठी, राजेंद्र भट्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष कमल पुनेड़ा, बसंत जोशी, महेश पाठक ने योग किया।
विज्ञापन

नाचनी के जीआईसी में शिक्षकों और ग्रामीणों ने योगाभ्यास किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य जीआर आर्य, नारायण राम, ललित कुमार, दिनेश धर्मशक्तू, दीपू चुफाल आदि रहे। इधर बड़ाबे सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने योग शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर आशुतोष शाही, जिला प्रचारक राहुल, पप्पू धामी, दिपांशु पांडे, कार्तिक पांडे, सूरज कुमार, दीपक ठगुन्ना आदि रहे। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने अपने घरों में परिवार के साथ योग दिवस मनाया। आनलॉक के दौरान रविवार को सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र-छात्राओं ने नगर ग्रामीण क्षेत्र में परिवार के साथ योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी के जवानों ने किया योग
धारचूला (पिथौरागढ़) विश्व योग दिवस पर 11 वीं वाहिनी एसएसबी ने धारचूला, गोठी, छारछुम आदि विभिन्न पोस्टों में मास्क और सुरक्षित दूरी बनाते हुए योग गुरु प्रताप कामी ने योग कर विभिन्न आसन बताया। इस अवसर पर असिस्टेंट जोध सिंह, एएसआई रमेश सिंह, तिरपन सिंह, हेड कांस्टेबल नरेंद्र फिरमाल, नवीन गिरी, मनोज पंतोला, महिला जवान देवकी, अनीता सहित कई जवानों ने योगासन किया।

विधायक चंद्रा पंत और मीना गंगोला ने किया योग
पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक चंद्र पंत ने घर पर योग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग से सभी रोगों का खात्मा होता है। हमें योग को जीवन में शामिल कर योग करना चाहिए। इधर गंगोलीहाट विधायक मीना गंगोला ने योग किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगोला, अभिनेष बनकोटी, विनोद डसीला, अंशु गंगोला आदि रहे।

पिथौरागढ़ के चंडाक क्षेत्र में महिलाओं ने सामाजिक दूरी और मॉस्क पहनकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर

पिथौरागढ़ के चंडाक क्षेत्र में महिलाओं ने सामाजिक दूरी और मॉस्क पहनकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर- फोटो : PITHORAGARH

धारचूला में एसएसबी के जवानों ने योगाभ्यास किया। संवाद न्यूज एजेंसी

धारचूला में एसएसबी के जवानों ने योगाभ्यास किया। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed