{"_id":"5f425fe68ebc3eaad348bdf2","slug":"worshiping-the-mosta-devta-and-wishing-for-the-welfare-of-the-area-pithoragarh-news-hld3942786148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोस्टा देवता की पूजा अर्चना कर की क्षेत्र के कल्याण की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोस्टा देवता की पूजा अर्चना कर की क्षेत्र के कल्याण की कामना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सोर घाटी और गोरंग देश के प्रसिद्ध मोस्टामानू मेला रविवार को आयोजित हुआ। हालांकि कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष मेले में भीड़ नहीं रही। स्थानीय गांवों से डोले के साथ आए श्रद्धालुओं ने मोस्टा देवता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के कल्याण की कामना की।
रविवार की सुबह जनार्दन उप्रेती, दीवान सिंह आदि की टीम ने भजन-कीर्तन किए। इसके बाद क्षेत्र की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ मोस्टा देवता और महाकाली का डोला मंदिर पहुंचा। देव डोलों ने मंदिर की परिक्रमा की। इस बीच पूरा मंदिर परिसर मोस्टा देवता और महाकाली की जयकार से गूंज उठा।
परिसर में मोस्टा देवता, महाकाली सहित अन्य देवडांगर भी अवतरित हुए। श्रद्धालुओं ने देवताओं की फूल और अक्षत से पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की। देव डंगरियों ने सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। मेले में कमेटी के अध्यक्ष भगवान सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष मिलाप सिंह, व्यवस्थापक वीरेंद्र सिंह बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, शमशेर महर, प्रकाश जोशी, कांग्रेस नेता दीपक लुंठी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, चंद्र सिंह, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद रहे।