फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   World record created by 7594 children signing in 15 minutes

Pithoragarh News: 15 मिनट में 7594 बच्चों ने हस्ताक्षर कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Thu, 05 Oct 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 05 Oct 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
World record created by 7594 children signing in 15 minutes
पिथौरागढ़ देव सिंह मैदान में पालिकाध्यक्ष को विश्व रिकार्ड का प्रमाणपत्र देते  गोल्डन बुक ऑफ वर
पिथौरागढ़। स्वच्छता ही सेवा के तहत नगरपालिका परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 7594 बच्चों ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने 70 मीटर लंबे बैनर पर 15 मिनट में हस्ताक्षर कर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। अब तक यह उपलब्धि चीन के नाम दर्ज है। इस कार्यक्रम में नौ हजार स्कूली बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार में आयोजित कार्यक्रम में रिकॉर्ड अटेम्प्ट के प्रतिनिधि यतीश चंद्र शुक्ला ने इस उपलब्धि को गोल्डन बुक में विश्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की विधिवत घोषणा की। उन्होंने पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत को इसका प्रमाणपत्र दिया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि यह रिकॉर्ड देश को गौरवान्वित करने वाला है। इस मौके पर डीएम रीना जोशी ने सभी बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। संचालन ललित शौर्य और दिनेश कापड़ी ने किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, एसपी लोकेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




इन विद्यालयों के बच्चे रहे शामिल

पिथौरागढ़। महर्षि विद्या मंदिर जाजरदेवल, राकजूहा मंडप, डॉन बॉस्को रई, जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी, स्टेफर्ड, न्यू बियर शिबा पुलिस लाइन, जनरल बीसी जोशी, गंगोत्री गर्ब्याल गर्ल्स इंटर कॉलेज, चिल्ड्रन नॉलेज एकेडमी, केशवपुरम विद्या मंदिर, चिल्ड्रन डेवलपमेंट एकेडमी, पीएनएफ, नॉर्थ राइड, सिटी, जीजेएचएस बजेटी, जीजीआईसी ऐंचोली, स्प्रिंग डेल, एशियन एकेडमी, दयानंद, सोरवैली, विवेकानंद, मल्लिकार्जुन, देव सिंह इंटर कॉलेज, डीएसबी वड्डा, दया सागर, ग्रीन वैली, निखलेश्वर, नन्ही परी सीमांत प्रौद्योगिकी संस्थान, बियरशिया लिंक रोड, राजकीय नर्सिंग कॉलेज पिथौरागढ़, एसवीएम, आनंद मार्ग ऐंचोली, अक्षय भारती सिनेमालाइन, ओकलैंड, ज्ञानदीप, जीआईसी, एलडब्ल्यूएस भाटकोट, मिशन इंटर कॉलेज, महर्षि दयानंद लिंठ्यूड़ा, राउमा विण।
विज्ञापन
विज्ञापन










शीर्षासन में विजय ने बनाया रिकॉर्ड

पिथौरागढ़। योगाचार्य विजय प्रकाश जोशी ने शीर्षासन करते हुए एक मिनट 40 सेकेंड में हनुमान चालीसा का पाठ करके गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। आचार्य विजय का यह पांचवां रिकॉर्ड है। उन्होंने इस रिकॉर्ड के लिए छह महीने रोज 90 मिनट का अभ्यास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed