फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Weather plays spoiler just six days before the launch of air services

Pithoragarh News: छह दिन विमान सेवा शुरू होने से पहले ही मौसम ने फेरा पानी

Tue, 01 Sep 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 01 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Weather plays spoiler just six days before the launch of air services
पिथौरागढ़। खराब मौसम फिर से सीमांत जिले के लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर गया। मौसम खराब होने से नैनीसैनी से दिल्ली और देहरादून के लिए हफ्ते में छह दिन की पहली उड़ान शुरू नहीं हो सकी इससे लोगों को निराश होना पड़ा है। भारी बारिश के चलते विमान दिल्ली से नैनीसैनी नहीं पहुंच सका और इस योजना को फिलहाल पंख नहीं लग सके।
विज्ञापन

अब तक पिथौरागढ़ से दिल्ली और देहरादून के लिए सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को विमान सेवा संचालित होती है। विमान सेवा का सिर्फ तीन दिन संचालन होने से कई यात्रियों को बुकिंग नहीं मिल रही है और उन्हें निराश होकर टैक्सी या रोडवेज से सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस समस्या का समाधान कर सीमांत के लोगों की सफर आसान और सुगम बनाने के लिए कंपनी और एयरपोर्ट प्रबंधन ने मंगलवार यानी एक सितंबर से दिल्ली के लिए हफ्ते में छह दिन तो देहरादून के लिए पांच दिन विमान का संचालन करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विमान सेवा के विस्तार से सीमांत जिले के लोगों में खुशी थी। मौसम की बेरुखी ने इस खुशी पर ग्रहण लगाने का काम किया। मौसम खराब होने से योजना के तहत पहली उड़ान शुरू नहीं हो सकी इससे लोगों को निराश होना पड़ा है। सुबह के समय यात्रियों के मोबाइल पर फ्लाइट कैंसिल का मैसेज आया तो उनकी खुशी निराशा में बदल गई और उन्हें रोडवेज और टैक्सी से सफर करना पड़ा।

आठ महीने पहले भी हुए थे हफ्ते में पांच दिन विमान उड़ाने के दावे
करीब आठ महीने पूर्व भी दिल्ली और देहरादून के लिए हफ्ते में पांच दिन विमान उड़ाने के दावे किए थे। तय तारीख को ही यह फैसला बदला गया और इससे कंपनी ने हाथ पीछे खींचे तो सीमांत के लोगों को निराश होना पड़ा। फिर से मौसम ने तय तारीख पर विमान की उड़ान पर ब्रेक लगा दिया। ऐसे में यह योजना फिर से शुरू होगी या पूर्व की तरह यह फैसला पलट दिया जाएगा इस पर लोगों में संशय है।

हेलिकॉप्टर सेवा भी बंद
पिथौरागढ़ से हल्द्वानी, अल्मोड़ा और मुनस्यारी रूट पर रोजाना हेलिकॉप्टर सेवा संचालित है। मंगलवार को मौसम में खराबी के चलते तीनों रूटों पर हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। यह सेवा बंद रहने से लोगों को निराश होना पड़ा।


...........
मौसम में खराबी के चलते तय तिथि को हफ्ते में छह दिन उड़ान योजना के तहत विमान सेवा संचालित नहीं हो सकी। मौसम ठीक होने पर सेवा संचालित होगी इसमें कोई संशय नहीं है। -संदीप यादव, एयरपोर्ट डायरेक्टर, नैनीसैनी एयरपोर्ट, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article