Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Working women in Pithoragarh grappling with Vitamin D deficiency

Pithoragarh News: विटामिन-डी की कमी से जूझ रहीं पिथौरागढ़ की कामकाजी महिलाएं

Thu, 12 Nov 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 12 Nov 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Working women in Pithoragarh grappling with Vitamin D deficiency
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में महिला पोषण और स्वास्थ्य सवालों में आया है। जिला अस्पताल से मिले आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, जिले में कामकाजी महिलाएं विटामिन-डी की कमी से जूझ रही हैं। खासकर ग्रामीण महिलाओं को रोजमर्रा के कामों के चलते सुबह की धूप न लेना भारी पड़ रहा है जो उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है। कामकाजी महिलाओं की हड्डियां बेहद कमजोर हो रही हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिले आंकड़ों के मुताबिक, बीते एक साल में लगभग छह हजार लोगों में विटामिन-डी की जांच की गई। लगभग 3200 यानी करीब 51 फीसदी लोगों में इसकी कमी पाई गई। इसमें 1920 यानी 60 फीसदी महिलाएं तो 1280 यानी 40 फीसदी पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि विटामिन-डी की कमी से जूझने वालों में 18 से 50 आयु वर्ग की महिलाएं शामिल हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, पर्वतीय क्षेत्रों में महिलाएं रोजमर्रा के कामों के अलावा पशुपालन सहित नौकरी कर रही हैं। इससे महिलाओं को सुबह की धूप नसीब होना मुश्किल हो रहा है जो उनमें विटामिन-डी की कमी का प्रमुख कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विटामिन-डी की कमी से महिलाएं हड्डियों में दर्द, बदन टूटना, थकान, पीठ व मांसपेशियों में तेज दर्द होना, बालों का अधिक झड़ना, पूरी नींद के बाद भी थकान होना, तनाव आदि समस्याओं से जूझ रही हैं। ऐसे मरीजों को चोट लगने या सर्जरी के बाद घाव भरने में भी अधिक समय लग रहा है।
-----
कैल्शियम भी है जरूरी
- चिकित्सकों के मुताबिक विटामिन-डी आंतों में पहुंचे कैल्शियम को सोखने में सहायक होता है। विटामिन-डी की कमी से शरीर भोजन से मिलने वाले कैल्शियम को ठीक से सोख नहीं पाता है। इससे शारीरिक विकार पैदा होते हैं। विटामिन-डी हड्डी को मजबूत करने वाली कोशिकाओं की गतिविधि को नियंत्रित भी करता है।

-------
बचाव-
-सुबह की हल्की धूप में कुछ समय बैठें। धूप सेंकते समय हाथ, पीठ और पैर खुले रखें।
- योगाभ्यास के साथ दूध, दही, अंडा, मशरूम, सलाद और हरी सब्जियों का सेवन करें।
--------

कामकाजी महिलाओं में विटामिन-डी की कमी अधिक है। इसका मुख्य कारण महिलाओं को सुबह की धूप नहीं मिलना है। महिलाओं को अपनी सेहत का विशेष ध्यान आवश्यक है। -डॉ. रवि जोशी, फिजियोथेरेपिस्ट, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article