फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Workers took out rally in Pithoragarh

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में मजदूरों ने निकाली रैली

Wed, 01 May 2024 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 01 May 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Workers took out rally in Pithoragarh
पिथौरागढ़। मई दिवस पर मजदूरों ने ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का वेतन भत्ता बढ़ाने की मांग उठाई। असंगठित कर्मकार मजदूर कल्याण संघ से जुड़े श्रमिक संगठन के अध्यक्ष प्रेम राम के नेतृत्व में पालिका स्थित रामलीला मैदान में एकत्र हुए और महंगाई को देखते हुए वेतन भत्ता बढ़ाने की मांग उठाई। बाद में सभी मजदूर सिमलगैर से केमू स्टेशन, टकाना रोड होते हुए वहां रामलीला मैदान में एकत्र हुए। यहां मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रीना जोशी, एसपी रेखा यादव, सीडीओ नंदन कुमार, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण आदि अतिथियों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान डीएम ने छठ पर्व मनाने के लिए धनराशि उपलब्ध कराई। इस मौके पर उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महासचिव अनिल टम्टा, कोषाध्यक्ष अर्जुन धौनी, सचिव आरके थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

टनकपुर(चंपावत)। ई रिक्शा यूनियन की ओर से अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। यूनियन ने ई रिक्शा चालक और वरिष्ठ बुजुर्ग संरक्षक शंकर राम और शफीक मियां को सम्मानित किया। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष मनोज गड़कोटी, सचिव अतिकुर रहमान, ओम प्रकाश शर्मा, फिरोज, राम राठौर ,दीपक कुमार, मोहम्मद अली, प्रकाश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

निष्ठा से काम करने वाले श्रमिकों का किया सम्मान

बनबसा (चंपावत)। पावर स्टेशन में मई दिवस धूमधाम से मनाया गया। श्रमिकों ने नारे बाजी कर मिष्ठान वितरण किया। यूनियन ने सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया। एनएचपीसी इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष किशन सिंह ज्याला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में श्रमिक हरीश प्रसाद और मनोज राना को सम्मानित किया गया। वहां उपाध्यक्ष सुभाष उपाध्याय, महामंत्री मनोज शर्मा, कोषध्यक्ष कैलाश तिवारी, संयुक्त मंत्री महेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर शारद वैली कर्मचारी संघ (इंटक) के कार्यक्रम में अखिल भारतीय एनएचपीसी वर्कर्स एंड इंप्लाॅइज फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष, शारदा वैली संघ अध्यक्ष बिनोद उप्रेती, विशिष्ट सदस्य हरीश परगाई और रमेश यादव ने संबोधित किया। इस मौके पर श्रमिक हरीश राय, रघ्घू भट्ट, तारा चंद, रमेश यादव, नौशाद, जावेद अंसारी, मोमिन, राजेन्द्र सिंह, सुरेश प्रसाद, प्रकाश बोहरा, राजेन्द्र भट्ट, अरुण दिलवाला, राम वरन को सम्मानित किया गया।

मजदूरों के हितों के लिए बने कानून की जानकारी दी

पिथौरागढ़। विश्व श्रमिक दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। रामलीला मैदान में आयोजित शिविर में प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यशैली, जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए निशुल्क काउंसलिंग, पात्र व्यक्तियों के मामले में पैरवी करने के लिए निशुल्क अधिवक्ता दिलाए जाने सहित मजदूरों के हितों में बनाए गए कानून की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मजदूर यूनियन के अध्यक्ष चंचल राम, पीएलवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed