फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Workers rally rally on May Day

मई दिवस पर मजदूरों ने निकाली रैली

Tue, 01 May 2018 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 01 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
Workers rally rally on May Day
मजदूर दिवस पर पिथौरागढ़ में रैली निकालते मजदूर - फोटो : अमर उजाला

मई दिवस पर मजदूरों ने जिला मुख्यालय में रैली निकाली। जिला ट्रेड यूनियन, एमईएस औद्योगिक कर्मचारियों के साथ ही विभिन्न संगठनों ने मजदूर दिवस मनाया। मई दिवस पर बारहमासी सड़क पर पिथौरागढ़ से घाट तक काम बंद रहा।

विज्ञापन


मजदूर कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष चंचल राम के नेतृत्व में मजदूरों ने नगर में विशाल रैली निकाली। संगठन अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई सभा में मजदूरों की समस्याओं को उठाया गया। संचालन मदन सनयाल ने किया। इस दौरान छोटू दास, ध्रुव साहनी, मंगल शर्मा, एपी धोनी आदि मौजूद थे। मजदूरों ने एसडीएम संतोष कुमार पांडेय के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में मजदूरों को मिट्टी का तेल उपलब्ध कराने के साथ ही पिथौरागढ़ केमू बस स्टेशन के पास मजदूरों के लिए स्टैंड बनाने की मांग उठाई।
विज्ञापन


संयुक्त ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में मजदूर दिवस मनाया गया और डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में 10 सूत्री मांगें उठाई गईं। इस दौरान ट्रेड यूनियन के महासचिव उमेद सिंह, रोडवेज यूनियन के राजेंद्र सिंह महर, अजय धामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमईएस औद्योगिक कर्मचारियों ने भी मई दिवस मनाया। गुरनाम सिंह, पीएस शाही, किशन सिंह, संगठन के एरिया सचिव पीसी मिश्रा आदि ने विचार रखे। शहीदों को नमन किया गया। आंबेडकर छात्रावास छात्र संगठन के अध्यक्ष किशोर कुमार के नेतृत्व में मई दिवस मनाया गया।


मई दिवस पर काम करते मिले बाल मजदूर
मुनस्यारी। मई दिवस पर मुनस्यारी-नंदादेवी मार्ग पर डाडाधार के पास नेपाल के चार बाल मजदूर सड़क पर काम करते पाए गए। लोगों ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया। कहा कि बाल मजदूर किसी भी देश के हों, उनसे काम नहीं कराया जाना चाहिए। मई दिवस पर काम कराना तो अत्यंत शर्मनाक है। उधर, इस संबंध में लोनिवि विश्व बैंक डिवीजन के सहायक अभियंता नीरज तिवारी से पूछा गया तो उनका कहना था कि ठेकेदार द्वारा बाल मजदूर काम पर लगाए गए थे, जिन्हें सूचना के बाद काम से हटा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed