फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Residents of Gudauli village in Kanalichhina terrified by leopard's presence

Pithoragarh News: कनालीछीना के गुड़ौली गांव में तेंदुए की धमक से लोग भयभीत

Sun, 11 Oct 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 11 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Residents of Gudauli village in Kanalichhina terrified by leopard's presence
पिथौरागढ़। कनालीछीना में गुड़ौली गांव के पास रविवार अपराह्न में तेंदुए की धमक से लोग दहशत में आ गए। तेंदुआ गांव को जंगल से जोड़ने वाले रास्ते में काफी देर तक इधर-उधर दौड़ता रहा।
विज्ञापन

इस कारण लोग घरों में कैद होने को विवश हो गए। ग्रामीणों की ओर से शोरगुल करने के बाद तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
...................
भंडारीगांव और आसपास के क्षेत्रों में चलाया जा रहा है जनसुरक्षा अभियान
गंगोलीहाट। वन विभाग की तरफ से गंगोलीहाट के भंडारीगांव और आसपास क्षेत्रों में तेंदुए की आवाजाही के बीच लोगों की सुरक्षा के लिए लगातार जन सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्न के अनुसार विभाग ने क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था के लिए फॉक्स लाइट, एक सोलर लाइट, वन्यजीवों को सचेत करने के लिए एक एनाइडर और गतिविधियों को दर्ज करने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए हैं। बीते तीन अक्तूबर को भंडारीगांव में नौ वर्षीय बालक को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए वन विभाग की टीम क्षेत्र में निरंतर गश्त कर रही है। बताया कि विभाग क्षेत्र में सुरक्षा, तकनीक और जन-जागरूकता के प्रयास कर रहा है। संवेदनशील स्थलों पर पिंजरे, ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed