फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The Assam Rifles Ex-Servicemen Association held discussions regarding a state-level meeting

Pithoragarh News: असम राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन ने राज्य स्तरीय बैठक के लिए चर्चा की

Sun, 11 Oct 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 11 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
The Assam Rifles Ex-Servicemen Association held discussions regarding a state-level meeting
बनबसा (चंपावत)। असम राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन की रविवार को हुई बैठक में एक नवंबर को खटीमा में होने वाली राज्य स्तरीय बैठक पर चर्चा हुई। इस बैठक में बनबसा टनकपुर से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों के शामिल होने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

संगठन की मजबूती के लिए सभी से एकजुट होने की अपील की गई। बैठक की अध्यक्षता सूबेदार मेजर गोपाल दत्त शर्मा ने की। संचालन खड़क बहादुर चंद ने किया। खटीमा संगठन के अध्यक्ष सूबेदार भीम सिंह ने एक नवंबर की बैठक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में सरकार से की गई मांगों की उपलब्धियों पर जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

संगठन का कहना है कि सरकार असम राइफल्स से सेना की तर्ज पर कार्य लेती है हालांकि उन्हें सेना जैसी सुविधाएं नहीं मिलती। राष्ट्रीय संरक्षक तुलसी नायर के प्रयासों पर भी अवगत कराया जाएगा। वहीं तीन वीर नारियों समेत कई पूर्व सैनिकों ने संगठन की सहयोग राशि जमा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां संगठन के कोषाध्यक्ष शिव चंद, सूबेदार मेजर धनी चंद, सूबेदार नरेंद्र सिंह गोवाड़ी, सूबेदार कृष्णानंद कापड़ी, चतुर सिंह महर, कैलाश चंद, रमेश चंद समेत छह जेसीओ और 19 अन्य रैंक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed