फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Shaktipeeth Maa Purnagiri Dham: Over 15,000 devotees paid obeisance on the first day of Navratri

शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम: प्रथम नवरात्र 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने नवाए शीश

Sun, 11 Oct 2026 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 11 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Shaktipeeth Maa Purnagiri Dham: Over 15,000 devotees paid obeisance on the first day of Navratri
पूर्णागिरि/टनकपुर(चंपावत)। शारदीय नवरात्र के पहली नवरात्र पर शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम में करीब 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाए। इससे टनकपुर से लेकर ठूलीगाड़, भैरव मंदिर, मुख्य मंदिर तक मां के जयकारों से माहौल भक्ति में डूबा रहा। मां के दर्शन के बाद श्रद्धालु शारदा घाट होकर नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को जाते रहे।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। रविवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं का टनकपुर होकर आगे रैला आगे बढ़ना तेज हो गया। मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि सुबह से दोपहर दो बजे तक मुख्य मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतार लगती रही। काली मंदिर से मुख्य मंदिर तक समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं और स्वयंसेवक सुबह से ही तैनात रहे।
विज्ञापन

मंदिर में 24 घंटे दर्शन की समिति की ओर से व्यवस्था जारी है। इधर, ठूलीगाड़, नगर के शारदा घाट मार्ग, टैक्सी स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन में भी सुबह के समय खासी गहमा गहमी रही। सुबह शारदा घाट रोड पर श्रद्धालुओं के वाहनों की लंबी-लंबी कतार लगती रही। शारदा बैराज मार्ग पर दिन भर गहमा गहमी रही। एसडीएम विनोद कुमार ने ठूलीगाड़ से भैरव मंदिर और भैरव मंदिर से आगे तहसीलदार पिंकी आर्या ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed