{"_id":"a46e6b835d7a0575b2f15d1c1307137a","slug":"workers-fighting-announced-by-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों ने किया हक की लड़ाई लड़ने का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों ने किया हक की लड़ाई लड़ने का ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
Updated Sun, 01 Mar 2015 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमांत मजदूर संगठन की बलुवाकोट इकाई के सम्मेलन में रविवार को भारी संख्या में मजदूर शामिल हुए। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) में कार्यरत मजदूरों के इस संगठन ने अपने हक के लिए बड़ी लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है। स्थानीय स्तर पर संगठनों को खड़ा करने के बाद जल्दी ही प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाएगा।
बीआरओ के मजदूरों की मांग है कि उनको हिमाचल और जम्मू-कश्मीर की तरह मजदूरी दी जाए, हर मजदूर को कैंटीन की सुविधा मिले, वर्ष में 12 आकस्मिक अवकाश अनिवार्य रूप से प्रदान किए जाएं, हर मजदूर का बीमा कराया जाए, अपंग हो चुके मजदूरों को पेंशन की सुविधा दी जाए, जाड़े और गर्मी के अलग अलग वर्दी दी जाए, हर महीने की पांच तारीख को मजदूरी का भुगतान किया जाए। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए संगठन के संरक्षक जगत मर्तोलिया ने कहा कि अब बीआरओ में काम करने वाले मजदूर संगठित हो गए हैं। वह शोषण के खिलाफ आवाज उठाएंगे और मांगों को लेकर दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से भेंट करेंगे।
सीमांत मजदूर संगठन की बलुवाकोट इकाई के लिए कमान सिंह नेगी अध्यक्ष, राम सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, तेज सिंह चैंसर सचिव, दुर्गा सिंह उपसचिव, किशन ठगुन्ना कोषाध्यक्ष बनाए गए। इस मौके पर जयराज सिंह और पुष्कर सिंह ने भी विचार रखे। बीआरओ के मजदूरों ने अब तक पांच स्थानों पर इकाईयां बना ली हैं।