फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Workers distributing tool kits, sewing machine

श्रमिकों को बांटे टूल किट, सिलाई मशीन

Thu, 23 Jun 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 23 Jun 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Workers distributing tool kits, sewing machine
टूल किट प्रदान करते विधायक मयूख महर - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड और श्रम विभाग ने जीआईसी पिथौरागढ़ में जनजागरण शिविर का आयोजन कर पात्र लोगों को टूल किट, सिलाई मशीन और आर्थिक सहायता के चेक बांटे। 

विज्ञापन


विधायक मयूख महर ने कहा कि सरकार ने श्रमिक हितों के लिए कई योजनाएं संचालित की गई हैं। मकान खरीदने, निर्माण के लिए 50000 रुपये का लोन दिया जा रहा है। पेंशन दी जा रही है। उनके बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। टूल किट दिया जा रहा है। विधायक ने श्रमिकों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने कहा कि पहली बार श्रमिकों के हित में योजनाएं चलाई गई हैं, इसका लाभ उठाना चाहिए। सीडीओ आशीष कुमार चौहान ने कहा रजिस्टर्ड श्रमिकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार ने योजना संचालित की है।
विज्ञापन


श्रम विभाग का दायित्व है कि सभी पात्र श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन कर उनको योजनाओं का लाभ दिलाएं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा सरकार की योजनाओं से श्रमिक आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी दीपक कुमार ने योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में 1093 सिलाई मशीन, 199 राजमिस्त्री किट, 40 इलेक्ट्रिक किट, 640 मजदूरी किट, 83 प्लंबर किट, 165 कारपेंटर किट, 2 वेल्डर किट, 456 श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति के चेक बांटे गए। एसडीएम अनुराग आर्य, बाजपुर के श्रम प्रवर्तन अधिकारी हरीश राम आर्या आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed