फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Wood bridge made of villagers

पातों के ग्रामीणों ने बनाई लकड़ी की पुलिया

Wed, 03 Oct 2018 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Wed, 03 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
Wood bridge made of villagers
लकड़ी का पुल बनाते मुनस्यारी के पातों के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

पातों और बुई गांवों के ग्रामीणों के बीच हुए विवाद के कारण बंद हुए रास्ते का मामला कई बार प्रशासन के सामने उठाने के बाद भी कोई सुध नहीं ली गई। इससे खिन्न पातों के ग्रामीणों ने श्रमदान से स्वयं पुलिया तैयार कर ली।

विज्ञापन


दो माह पहले बुई और पातों के ग्रामीणों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, इसके बाद बुई के ग्रामीणों ने पातों के लोगों के लिए अपनी जमीन से रास्ता बंद कर दिया था, जबकि परंपरागत रास्ता और पुल टूटने के कारण एक-डेढ़ दशक से ग्रामीण इसी मार्ग से चल रहे थे। इसके बाद पातों के ग्रामीणों को नदी और चट्टानों पर लकड़ी की सीढ़ी बनाकर आवागमन करना पड़ा था। कई बार मांग करने के बाद भी पुराने रास्ते और पुलिया को दुरुस्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इससे खिन्न ग्रामीणों ने गांधी जयंती पर सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण जेष्ठा के नेतृत्व में श्रमदान से पुलिया का निर्माण किया। गांव के युवा हरीश दरियाल ने कहा कि बार-बार कहने के बावजूद प्रशासन ने उनकी अनदेखी की है। सभी ग्रामीणों ने एकजुट होकर पुलिया का निर्माण कर लिया है। लोनिवि के अवर अभियंता महेश राम का कहना है कि पातों के लिए पुलिया निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, स्वीकृति आने पर कार्य शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed