{"_id":"82f0727569c0b9a8a07b10cbd0e0600d","slug":"women-suffered-from-sickle-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरांती लेकर कोतवाली पहुंची महिलाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरांती लेकर कोतवाली पहुंची महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 25 Nov 2015 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनालीछीना के सतगढ़ में एक दिन पूर्व मिली युवक की लाश के मामले को लेकर हाथों में दरांतियां लेकर मैतोली(बांस) गांव की महिलाओं और अन्य ग्रामीणों ने बुधवार को पिथौरागढ़ कोतवाली पहुंचकर वहां जबरदस्त हंगामा काटा। ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव कर हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग की। गुस्साए लोगों के तेवर देखकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।
जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा के नेतृत्व में कोतवाली पहुंची महिलाओं समेत अन्य लोगों ने पुलिस के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। कोतवाल ध्यान सिंह का घेराव करते हुए लोगों का कहना था कि आपराधिक तत्वों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। बोहरा ने कहा कि बिगड़ती कानून-व्यवस्था ने एक परिवार के होनहार युवक की जान ले ली। उन्होंने कहा कि तीन दिन के भीतर हत्यारोपी नहीं पकड़ा गया तो जिला मुख्यालय में आंदोलन शुरू किया जाएगा। महिलाओं ने दरांती लहराकर कहा कि हत्याकांड का खुलासा नहीं होता है तो वह उग्र आंदोलन शुरू कर देंगी। पुलिस उपाधीक्षक जीएल कोहली ने कहा कि कनालीछीना थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है, जल्द ही प्रकरण का खुलासा कर दिया जाएगा। कोतवाली घेरने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश राम, ग्राम प्रधान नवीन राम कोहली, बबलू कांडपाल, त्रिलोक बिष्ट, कुंवर बोरा, बबलू बोरा, गोविंद बोरा, सुरेंद्र बोरा, नवीन जोशी, सुभाष कांडपाल, पुष्पा देवी, रीता कांडपाल, दीपा कांडपाल, विमला देवी आदि थे।