फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women rally out

आधी आबादी ने निकाली रैली

Wed, 09 Mar 2016 01:43 AM IST
pithoragarh
pithoragarh Updated Wed, 09 Mar 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Women rally out
महिला दिवस - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलेभर में रैलियों, गोष्ठियों का आयोजन हुआ। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में हिंदी परिषद की छात्राओं ने कॉलेज परिसर में जागरूकता रैली निकाली, गोष्ठी का आयोजन किया। हिंदी विभागाध्यक्ष डा. अजय शुक्ल ने कहा कि भारतीय नारित्व उगता हुआ चांद है। अतिथि शिक्षिका जया, ज्योति खोलिया, भावना पाटनी, मंजू, अंबिका, गीता, कर्मा ग्वाल ने विचार रखे।

विज्ञापन


महिला कांग्रेस कमेटी की गोष्ठी में पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने कहा कि पालिका ने महिला स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने की योजना बनाई है। इसके तहत महिलाओं को दो लाख, समूहों को दस लाख तक ऋण दिए जा रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा राज्य सरकार ने महिला उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष पदमा बिष्ट, ऋषेंद्र महर, दीपा तिवारी, सभासद भुवन जोशी, चंद्रकला खन्ना ने विचार रखे। सरस्वती बालिका इंटर कालेज में डा. पीतांबर अवस्थी, सामाजिक कार्यकर्ता हेमा थलाल ने बेटी बचाओ का संदेश दिया। 
विज्ञापन


इंदिरा अम्मा भोजनालय की ओर से महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिलाओं को सम्मानित करते हुए सहकारिता परिषद के उपाध्यक्ष महेंद्र लुंठी ने कहा कि महिला उत्थान के लिए संचालित योजनाओं का लाभ महिलाओं को उठाना चाहिए। भोजनालय की संरक्षक प्रेमा बम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, जीवन कोहली, राजेंद्र भट्ट, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवासी नेपाली कल्याणकारी संगठन केंद्रीय अध्यक्ष हिकमत सिंह रतोकी, नवीन कुमार, जस्मा देवी, विमला थापा, मीन कुंवर, राधा देवी, सरिता देवी, दुर्गा दत्त बड़ू आदि ने संघर्षशील महिलाओं को शाल वितरित किए। भाजपा ने डा. अर्चना सिंह की अध्यक्षता में महिला दिवस पर कार्यक्रम किया। इसमें लता पाठक, अंकिता जोशी, लक्ष्मी पुनेड़ा, माया देवी, प्रतिभा, दीपा, गरिमा तिवारी, अर्चना भट्ट, ज्योत्सना जोशी, सुनीता भट्ट आदि थे।

नाचनी। राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल नाचनी की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए महिला संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में राजीव जोशी, नारायणी पंत, चंदन भैंसोड़ा, देवेंद्र बथ्याल, चंदन वर्मा, एसएमसी अध्यक्ष जानकी महर आदि मौजूद थे। बांसबगड़ में कई समूह महिलाओं ने न्याय पंचायत बांसबगड़ के खेतभराड़ में एकत्रित होकर महिला दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में एचजीवीएस संस्था के जगत सिंह दशौनी, पार्वती बिष्ट, अमृता देवी, जानकी देवी, जयंती देवी, हरुली देवी आदि मौजूद थीं। 

गंगोलीहाट। राजकीय इंटर कॉलेज चिगल में हुई भाषण प्रतियोगिता में रेनू, रेखा, काजल पहले तीन स्थानों में रही। प्रधानाचार्य कौस्तुभानंद पंत ने पुरस्कार बांटे।
डीडीहाट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा, आंगनबाड़ी, महिला वर्करों ने महिला दिवस मनाया। अर्पण संस्था ने सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया।
 
मुनस्यारी। माटी संगठन के कार्यक्रम में समाजसेवी मल्लिका विर्दी ने महिलाओं से चुप्पी तोड़कर अपने अधिकारों के लिए लडने का आह्वान किया। बसंती जोशी, खंड शिक्षाधिकारी भानुप्रताप सिंह, हीरा चिराल, हीरा धर्मशक्तू, प्रधान नीमा पांगती, गायत्री देवी, शांति देवी, बिंद्रा देवी ने विचार रखे। ग्रामीम बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहन सिंह महरा, प्रबंधक कुलदीप रावत ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।


धारचूला। धारचूला में वरदान सेवा संस्थान ने महिला दिवस पर कार्यक्रम किया। शिक्षाविद् द्रौपदी गब्र्याल मुख्य अतिथि थीं विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी शर्मा ने महिला अधिकारों की जानकारी दी। डा. इरशाद अहमद ने अपनी माता की स्मृति में आर्थिक सहयोग दिया। निराश्रित महिलाओं को कंबल और कापी, किताब बांटी गई। कार्यज्ञक्रम में उमेद लाल वर्मा, प्रेमा वर्मा, पुष्पा मर्तोलिया, लीला कुंवर, आकांक्षा वर्मा, गंगोत्री कार्की, रमेश ढकरियाल, मंजू कुटियाल, भागेश्वरी गब्र्याल, नंदा बिष्ट, लक्ष्मी रायपा, लीला धामी, अंजू रौंकली उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed