फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women put jam

महिलाओं ने लगाया जाम

Thu, 13 Aug 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Thu, 13 Aug 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन

निगालपानी स्थित एनएचपीसी कालोनी में प्रबंधन द्वारा ठेकेदारों के मजदूरों को ठहराने के विरोध में कालोनी में रहने वाली महिलाओं ने बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे कालोनी के मुख्य गेट में जाम लगा दिया। जाम की वजह से साढ़े तीन घंटे तक कालोनी में वाहनों की आवाजाही ठप रही।

विज्ञापन


महिलाएं कालोनी में बाहरी लोगों को ठहराए जाने से काफी गुस्से में थीं। उनका आरोप था कि कंपनी के कर्मचारियों के लिए बनी कालोनी में प्रबंधन ठेकेदारों के मजदूरों के साथ ही अन्य लोगों को ठहराते हैं। जब से बाहरी लोगों का हस्तक्षेप कालोनी में हुआ है, आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। महिलाओं का कहना था कि कंपनी प्रबंधन से शिकायत की जा चुकी है, महाप्रबंधक के पास भी विरोध दर्ज करा दिया है, लेकिन फिर भी कालोनी में बाहरी लोगों को धड़ल्ले से ठहराया जा रहा है। महिलाओं के समर्थन में आए क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज नगन्याल ने कंपनी के मैनेजमेंट पर अपने लोगों को रोजगार देने के लिए इस तरह के कृत्य करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


एनएचपीसी के महाप्रबंधक बीके सिंह, चीफ इंजीनियर बेदी राम, एचआर हेड आनंद बर्डे ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित महिलाओं से वार्ता की। जीएम ने तीन दिन के भीतर कालोनी से बाहरी लोगों को हटाने का आश्वासन दिया, इसके बाद दोपहर 2.30 बजे महिलाओं ने जाम खोला। इस दौरान शांति धामी, प्रीति धामी, हेमा देवी, कविता धामी समेत तमाम महिलाएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed