{"_id":"56604799e601bc0207212387709fc7e6","slug":"women-leaders-will-grant-special-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला प्रमुखों को मिलेगी विशेष ग्रांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला प्रमुखों को मिलेगी विशेष ग्रांट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 13 Jun 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि जिन विकास खंडों में महिला ब्लॉक प्रमुख हैं, उनके लिए विशेष अवस्थापना ग्रांट मंजूर की जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेेज चौंरपाल के मैदान में आयोजित जनसभा में कई शिक्षण संस्थाओं का नामकरण भी स्वाधीनता सेनानियों के नाम पर कर दिया।
विज्ञापन
अब राजकीय आईटीआई गंगोलीहाट को स्वाधीनता सेनानी शेर सिंह बिष्ट, जीजीआईसी को स्वाधीनता सेनानी गोपाल दत्त पाठक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को स्वाधीनता सेनानी केशर सिंह बोरा, जीआईसी दुबोला को स्वाधीनता सेनानी देवगिरि, जीआईसी थल को स्वाधीनता सेनानी हरिदत्त पंत, जीआईसी सेराघाट को सेनानी गोपाल सिंह डसीला, जीआईसी बनकोट को सेनानी उमेद सिंह बनकोटी, आईटीआई बनकोट को सेनानी मेहर सिंह बनकोटी और हाईस्कूल बनकोट को सेनानी देव सिंह बनकोटी के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कुलूर नदी में भयूं के पास पैदल पुल बनाने, गंगोलीहाट में महिला डेयरी की स्थापना, मड़कनाली से सुरखाल तक और नायल से पभ्या तक 5-5 किलोमीटर सड़क निर्माण की घोषणा की। जीआईसी चौरपाल के मैदान का विस्तार करने और कस्तूरबा गांधी स्कूल की दशा सुधारने की बात कही। लोगों से भीमल, खड़िक और तिमूर के पौधों के रोपण पर जोर दिया। ब्लॉक प्रमुख गंगा बिष्ट समेत कई लोगों को उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, क्षेत्रीय विधायक नारायण राम आर्य, बेड़ीनाग की ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी, वरिष्ठ कांग्रेसी हयात सिंह भंडारी, धन सिंह मेहता, मुकेश रावल, दुग्ध संघ अध्यक्ष विनोद सिंह कार्की, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र मेहरा, महेश डसीला, नारायण सिंह, मनोज सिंह, देवेंद्र डसीला के अलावा एडीएम प्रशांत आर्य, एसडीएम प्रमोद कुमार समेत कई अधिकारी थे।
विज्ञापन