फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women in the cold, blurred for ultrasound

ठंड में अल्ट्रासाउंड के लिए ठिठुरती रहीं महिलाएं

Wed, 12 Dec 2018 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 12 Dec 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
Women in the cold, blurred for ultrasound
पिथौरागढ़ के महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने पहुंची महिलाओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

महिला अस्पताल में बुधवार को अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचीं गर्भवती महिलाएं और मरीज कड़ाके की ठंड में ठिठुरते रहे। अपरान्ह 12 बजे लोहाघाट से रेडियोलॉजिस्ट के पहुंचने के बाद दूरदराज से पहुंचीं महिलाओं और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


महिला अस्पताल में प्रत्येक बुधवार को गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। अल्ट्रासाउंड को लगातार उमड़ रही भीड़ के चलते दूरदराज के क्षेत्रों की महिलाएं अपने तीमारदारों के साथ मंगलवार को ही जिला मुख्यालय पहुंच गए। कुछ अपने रिश्तेदारों के यहां ठहरे, तो कई ने होटल में रात गुजारी। अल्ट्रासाउंड कक्ष के आठ बजे खुलते ही महिलाओं की भीड़ लग गई। महिलाओं में पर्ची काटने को लेकर भी हड़बड़ी मची रही। कड़ाके की ठंड में महिलाएं अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर अपनी बारी का इंतजार करती रहीं।
विज्ञापन


अस्पताल में स्थायी रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से मरीजों को काफी दिक्कत हो रही है। करीब 12 बजे लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया अस्पताल पहुंचे तो महिलाओं और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। उन्होंने बताया कि अल्ट्रासाउंड के लिए 90 महिलाओं की पर्ची लगाई गई है। सभी के अल्ट्रासाउंड किए गए। वहीं, इस बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर वित्तमंत्री एवं स्थानीय विधायक प्रकाश पंत से फोन पर वार्ता करने की कोशिश की गई तो संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले पहुंचे अल्ट्रासाउंड कराने
पिथौरागढ़। सीमांत जिले की स्वास्थ्य सेवा भगवान भरोसे चल रही है। मुनस्यारी से अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचीं भागीरथी देवी ने बताया कि वह मंगलवार रात यहां पहुंच गए थे। सुबह पौने आठ बजे से अल्ट्रासाउंड के इंतजार में कड़ाके की ठंड में ठिठुरते रहे। झूलाघाट की आशा गढ़कोटी ने बताया कि वह भी घर का सारा कार्य छोड़कर सुबह ही अस्पताल पहुंच गई। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मुनस्यारी, धारचूला, बंगापानी, बांसबगड़, बलुवाकोट, ख्वांकोट आदि दूरदराज से महिलाएं पहुंची थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed