फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women demonstrated for the road

Pithoragarh News: सड़क के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 20 Aug 2024 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 20 Aug 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Women demonstrated for the road
सड़क निर्माण की मांग पर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद
मुवानी (पिथौरागढ़)। मुवानी-बेड़ीनाग-रीठा रौतेली सड़क के निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सड़क न बनने से बीमारों और गर्भवतियों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। क्षेत्रवासी फल, सब्जियों को बाजार नहीं पहुंचा पा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को मायल, गुरना रजवार की महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि मुवानी-बेड़ीनाग-रीठा रौतेली सड़क का लंबे समय बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। दो किमी सड़क का निर्माण शेष है, इसे जल्द पूरा किया जाना चाहिए। कहा कि मुवानी के पास रमतड़ में पुल न बनने से दिक्कत हो रही है। सड़क और पुल बनने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। स्कूल, अस्पताल की सुविधा नजदीक उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

कहा कि रामगंगा नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में फल और सब्जी का उत्पादन होता है। सड़क न होने से किसान अपने उत्पाद बाजार नहीं पहुंचा पा रहे हैं। कहा मुवानी से रमतड़ तक सड़क बन गई है जबकि नदी के दूसरी तरफ अधूरी सड़क छोड़ दी है। इस दौरान महिलाओं ने गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा को भी पत्र भेजा। चेतावनी देते हुए कहा जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगी। प्रदर्शन करने वालों में जानकी देवी, धाना देवी, भाषा देवी, देवकी देवी, जयंती, खीमा देवी, तारा देवी, सीता, आनंदी, शांति देवी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed