फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Women arrested with 10 kg charas

10 किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार

Fri, 05 Jul 2019 10:33 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला, ब्यूराे,पिथौरागढ़।
अमर उजाला, ब्यूराे,पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Fri, 05 Jul 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Women arrested with 10 kg charas
चरस के साथ पकड़ी गई महिला। - फोटो : अमर उजाला
 एसओजी और एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने 10 किलो 398 ग्राम चरस के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ अस्कोट थाने में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस को अंदेशा है कि पूछताछ में किसी बड़े गिरोह से महिला की संलिप्तता की बात जरूर सामने आएगी। पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु ने चरस बरामद करने वाली टीम की सराहना करते हुए नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को मुखबिर ने एसओजी और एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स को एक महिला के पास भारी मात्रा में चरस होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स के प्रभारी प्रकाश सिंह और अस्कोट के थाना प्रभारी मो.आशिफ खान के नेतृत्व में दो टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया। अस्कोट-जौलजीबी मार्ग पर बेड़ा के समीप पैदल आ रही एक महिला को रोककर उससे पूछताछ की गई तो उसने बैग में चरस होने की बात कही।
विज्ञापन


महिला ने अपना नाम लक्ष्मी ततवाल पत्नी धीरेंद्र ततवाल निवासी ग्राम सिर्खा थाना पांगला बताया। टीम ने महिला के बैग की तलाशी के लिए डीडीहाट तहसील प्रशासन को सूचित किया। तहसीलदार मजिस्ट्रेट महेश चंद्र पालीवाल के मौके पर पहुंचने के बाद महिला के बैग की तलाशी ली गई तो उसके पास से 10 किलो 338 ग्राम चरस बरामद हुई। महिला ने बताया कि मायका नेपाल में है और वह वहीं से चरस लेकर आ रही है। पिथौरागढ़ से अस्कोट थाना पहुंचे डीएसपी आरएस रौतेला ने भी महिला से पूछताछ की। चरस बरामद करने वाली टीम में पुलिस टीम में एसआई हेम चंद्र, अनिल मर्तोलिया, राजकुमार, बलवंत वल्दिया, संदीप चंद, सर्विलांस सेल के उमेश अधिकारी, प्रमोद कुमार, राजेंद्र गोस्वामी, संजीत राणा, ज्योति बिष्ट शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में चरस और स्मैक के बढ़ रहे हैं मामले
पिथौरागढ़। सीमांत पिथौरागढ़ जनपद में चरस और स्मैक की तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लग सकता है कि पिछले दस दिन के भीतर ही चरस और स्मैक के चार मामले पकड़ में आ चुके हैं। 10 किलो की बड़ी मात्रा में चरस पकड़े जाने का यह दूसरा मामला है। इससे पूर्व नेपाल से आ रही दो महिलाओं के पास से एसएसबी ने दस किलो चरस बरामद की थी। पिथौरागढ़ शहर में स्मैक का कारोबार भी तेजी से पनप रहा है। आए दिन युवा स्मैक के साथ पकड़े जा रहे हैं। महिलाओं और युवाओं के चरस और ड्रग्स के कारोबार में शामिल होने से पुलिस के साथ ही लोगों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं।


26 जून से 10 जुलाई तक नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय ड्रग जागरूकता पखवाड़े के तहत पुलिस, एसओजी और एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स को इस तरह के धंधों में लिप्त तत्वों को पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं। यह अभियान जारी रहेगा।  -रामचंद्र राजगुरु, एसपी पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed