फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Woman who went to cut grass died after falling into a ditch in pithoragarh

Pithoragarh: घास काटने गई महिला का पैर फिसला...खाई में गिरकर मौत, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल; पति को दी सूचना

Tue, 11 Jun 2024 07:43 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 11 Jun 2024 07:43 PM IST
सार

पिथौरागढ़ के गनबास्ते गाड़ा की एक महिला की घास काटने के दौरान खाई में गिरने से मौत हो गई है। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना महिला के पति को दी है।

 

विज्ञापन
Woman who went to cut grass died after falling into a ditch in pithoragarh
पिथौरागढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ के गनबास्ते गाड़ा की एक महिला की घास काटने के दौरान खाई में गिरने से मौत हो गई है। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना महिला के पति को दी है।

विज्ञापन

मंगलवार को गनगड़ा बास्ते निवासी ललिता देवी (32) पत्नी बलवीर सिंह नेगी गांव से घास काटने के लिए जंगल गई थी। घास काटते वक्त अचानक पैर फिसलने से वह 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई और मौके पर ही मौत हो गई। महिला के साथ गए अन्य लोगों ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने खाई से शव को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital School Fire: नैनीताल में स्कूल तक पहुंची जंगल की आग, धू-धू कर जल गए तीन कमरे, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के पति बलवीर सिंह नेगी भीमताल के एक होटल में प्राइवेट नौकरी करते हैं। महिला अपने पीछे सात साल, पांच साल की बेटी और तीन साल के बेटे को छोड़ गई है। महिला की मौत के बाद तीनों बच्चे और महिला की सास कलावती देवी बेसुध हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक महिला के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed