{"_id":"6823897dc43ff7c788098632","slug":"woman-dies-in-bike-collision-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-127750-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत
Tue, 13 May 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 13 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के कैलाली में बाइक की टक्कर से महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शिवनाथ गांव पालिका-4, कुंडेफांटा निवासी हरू साउद अपने दो बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलवाने के लिए धनगढी कैलाली गई लेकिन वहाँ पहुंचने के कुछ दिन बाद ही अत्तरिया में बच्चों को स्कूल पहुंचाते समय एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे मेट्रो अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से बच्चों और परिजनों में कोहराम है। संवाद
विज्ञापन