{"_id":"652832013f568666ab0711a6","slug":"wish-for-the-prosperity-and-betterment-of-the-nation-in-adi-kailash-and-jageshwar-pithoragarh-news-c-8-1-hld1026-243318-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आदि कैलाश और जागेश्वर में की राष्ट्र की खुशहाली और बेहतरी की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आदि कैलाश और जागेश्वर में की राष्ट्र की खुशहाली और बेहतरी की कामना
Thu, 12 Oct 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
ज्योलिंगकांग स्थित शिव-पार्वती मंदिर से आदि कैलाश को नमन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। संव
पिथौरागढ़। पीएम नरेंद्र मोदी ने सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि मुझे आदि कैलाश, पार्वती मंदिर और जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना करने का सौभाग्य मिला।
पूजा के दौरान उन्होंने भगवान शिव से राष्ट्र की खुशहाली और जनता के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। यहां देश की सरहदों पर दिन-रात रक्षा कर रहे जवानों से मुलाकात के दौरान वह जोश से भर गए। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक है। उत्तराखंड के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार तरक्की कर रहा है।
जिन गांवों को देश का अंतिम गांव माना जाता था आज उन्हें देश का प्रथम गांव मानकर उनके विकास को कार्य किए जा रहे हैं। सीमांत के गांवों में तेजी से पर्यटन गतिविधियां बढ़ी। इसके लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। सीमावर्ती गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, संचार व्यवस्था सुधारने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन
सात किमी दिखी उत्तराखंड की झलक मन अभिभूत हुआ
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री ने कहा हवाई अड्डे से जनसभा स्थल पहुंचने तक उन्हें सात किमी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर उत्तराखंड की झलक दिखाई दी। यह मेरे लिए परिवार जैसा उत्सव था। इतना मंगल वातावरण देखकर मन अभिभूत हुआ है। मैं इस पूरे मानसखंड को नमन करता हूं। संवाद
कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा स्थल का लाइव प्रसारण बीएसएनएल के माध्यम से किया गया। लाइव कार्यक्रम के दौरान एक बार भी सेवा में व्यवधान नहीं आया। बीएसएनएल के मंडल अभियंता आशीष कुमार ने कहा कि बीएसएनएल लोगों को बेहतर सेवा देने के लिए प्रयासरत है। संवाद