फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Wining in Dharchula Taikwando

कार्तिक, कमलेश, कृष, हरीश का राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Wining in Dharchula Taikwando
धारचूला के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडों प्रतियोगिता में विजेता खिलाड - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्तिक सिंह, कमलेश सिंह, कृष धामी, हरीश चंद का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जनरल बीसी जोशी स्कूल से कृष धामी, कमलेश सिंह, दीपांशु सिंह, निमेष ने गोल्ड मेडल जीता। इसी स्कूल के हिमांशु पापड़ा, लक्ष्य चंद, गर्व सैनी और दक्ष चंद ने रजत पदक और हिमांशु नाथ, पृथ्वी चंद, शगुन ने कांस्य पदक प्राप्त किया। केंद्रीय विद्यालय के हर्ष चंद, रोशनी ने स्वर्ण पदक और मानस स्कूल की अदिति चंद, पलक आर्य ने रजत पदक और एक्सीलेंट फाउंडेशन स्कूल के कार्तिक सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। न्यू वीर शिवा स्कूल पुलिस लाइन के सुमित ने रजत पदक प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कार्तिक सिंह, कमलेश सिंह, कृष धामी, हरीश चंद का राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए किया गया। राज्य स्तर के लिए चयन होने पर खिलाड़ियों को सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने शुभकामना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed