{"_id":"62016ba53e0a7b6db909eda5","slug":"wine-seazed-in-kumaun-pithoragarh-news-hld4530768146","type":"story","status":"publish","title_hn":"67 बोतल अंग्रेजी और 10 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
67 बोतल अंग्रेजी और 10 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खेतीखान के मानर क्षेत्र से पुलिस और एसएसटी टीम द्वारा पकड़ा गया शराब का जखीरा।
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
77 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार
पिथौरागढ़। एसओजी, कोतवाली डीडीहाट, थाना थल पुलिस टीम ने 67 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब, बीयर, 10 लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसओजी टीम और कोतवाली डीडीहाट पुलिस ने संयुक्त रुप से चेकिंग अभियान चलाकर डीडीहाट स्थित माउंट व्यू बार एंड रेस्टोरेंट में छापा मारा।
वहां से बिना कागजात के अवैध रूप से रखी 54 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब और 13 बोतल बीयर बरामद की गई। पुलिस ने दूनाकोट क्षेत्र निवासी बार संचालक प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एसओजी और थाना थल पुलिस टीम ने मुवानी क्षेत्र में चेकिंग कर मुवानी निवासी राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर उससे 10 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। कच्ची शराब बनाने के लिए प्रयुक्त किया जाने वाला लाहन नष्ट किया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया।
मानर गांव की टंकी से शराब बरामद
लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस और एसएसटी ने चुनाव में बांटने के लिए खेतीखान के मानर गांव में रखी गई बड़ी मात्रा में अंग्रेजी और देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि खेतीखान के मानर में चुनाव में बांटने के लिए शराब रखी होने की सूचना मुखबिर ने दी थी। इसलिए संयुक्त टीम ने पुराने स्कूल के पास बनी प्रकाश बोहरा की टंकी के भीतर रखी शराब बरामद की। इसमें 826 पव्वे देसी शराब, 292 पव्वे मैक्डॉवल रम, 198 पव्वे मैक्डॉवल व्हिस्की, 48 पव्वे रॉयल स्टैग व्हिस्की, 24 बोतल मैक्डॉवल रम, 12 बोतल मैक्डॉवल व्हिस्की शामिल थी। इसे जब्त कर लिया गया है।
टंकी के स्वामी प्रकाश की तलाश कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने मानर गांव के ही सुनील माहरा के कब्जे से 56 पव्वे पिकनिक ब्रांड देसी शराब, 32 पव्वे मैक्डवल व्हिस्की, 46 पव्वे रॉयल स्टैग बरामद किए गए। एसओ ने बताया कि प्रकाश और सुनील के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।