फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Will boycott Panchayat elections if road is not improved

Pithoragarh News: सड़क नहीं सुधारी तो करेंगे पंचायत चुनाव का बहिष्कार

Tue, 13 Aug 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 13 Aug 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Will boycott Panchayat elections if road is not improved
डीडीहाट में एसडीएम को समस्या से अवगत कराते सिरथाम के ग्रामीण। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। ग्राम सभा हाट के सिरथाम तोक को जाने वाली सड़क नाले में बदल गई है। इससे परेशान सिरथाम के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क नहीं सुधारे जाने पर पंचायत चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीडीहाट नगर से लगे सिरथाम तोक को जाने वाली सड़क में जल संस्थान कार्यालय से सिरथाम तक दो किमी की सड़क में डामर नहीं हुआ है। इसके चलते सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। कीचड़ के कारण लोगों का चलना दूभर हो गया है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण आवाजाही मुश्किल हो गई है। सामाजिक कार्यकर्ता लवि कफलिया के नेतृत्व में एसडीएम खुशबू पांडे से मिलने पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क पर स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों का रोज आना जाना रहता है। कई बार मांग करने के बावजूद इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उपजिलाधिकारी ने शीघ्र सड़क का सुधार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed