फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Will always be ready for the development of the area, Tamta

Pithoragarh News: क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा टम्टा

Mon, 19 Aug 2024 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 19 Aug 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Will always be ready for the development of the area, Tamta
गंगोलीहाट में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा के पहली बार यहां आगमन पर लोनिवि निरीक्षण भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान राज्यमंत्री टम्टा ने तीसरी बार सांसद बनाए जाने पर क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति को 17 योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में 75000 छात्र-छात्राओं के लिए नए मेडिकल काॅलेज बनाए जाने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने पनार से उडियारी बैंड तक टू लेन सड़क शीघ्र बनाने के निर्देश एनएच अधिकारियों को दिए। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कों को शीघ्र बनाए जाने का भरोसा दिलाया। विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा कि गंगोलीहाट को विकसित एवं आदर्श विधानसभा बनाए जाने का लक्ष्य है। इस दौरान जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, नगर अध्यक्ष रमेश बोरा, भगवती महरा, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष जयश्री पाठक, विमल रावल, ललित पाठक, दर्पण कुमार, प्रेम राम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
अल्मोड़ा-अस्कोट राजमार्ग बनेगा टू लेन
बेड़ीनाग। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा लोनिवि विश्राम गृह में स्वागत किया गया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सरकार की योजना गांव-गांव तक सड़क पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि राज्य में एक सौ की आबादी और तोकों तक सड़क बनाई जायेगी। कहा कि अल्मोड़ा-अस्कोट राजमार्ग को टू लेन बनाया जायेगा। बागेश्वर से उडियारी बैंड तक टू लेन सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा कि केंद्र की मोदी और राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के औसत में देश का पहला राज्य बन गया है । इस मौके पर जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, मंडल अध्यक्ष इंद्र सिंह धानिक, दिनेश आर्या, दीपक कार्की, धीरज बिष्ट, जीवन पाठक, चारू पंत, जीवन धानिक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed