फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Who used to work in the new direction of the Himalayas, Dr.. Valdiya the

हिमालय में काम करने वालों को नई दिशा दी डा. वल्दिया ने

Tue, 27 Jan 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 27 Jan 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Who used to work in the new direction of the Himalayas, Dr.. Valdiya the

पद्मभूषण से सम्मानित 78 वर्षीय डा. केएस वल्दिया ने 1980 में ‘जियोलॉजी आफ कुमाऊं लेसर हिमालया’ पुस्तक में हिमालय क्षेत्र में काम कर रहे वैज्ञानिकों और नीति निर्धारकों को एक दिशा देने की कोशिश की थी। वह चाहते थे कि कुमाऊं में अनियोजित विकास पर रोक लगे।

विज्ञापन

 निर्माण के समय अवैध खनन और भारी मशीनों का प्रयोग न हो। 1998 में उन्होंने ‘डायनामिक हिमालया’ पुस्तक लिखी। उन्होंने क्रोनाइस और क्रुबाइंन की लिखी ‘डाउन टू अर्थ’ पुस्तक का अनुवाद भूविज्ञान का परिचय नाम से किया। 1987 में लिखी उनकी पुस्तक ‘आस्पेक्ट्स आफ टैक्टानिक्स’ बेहद चर्चित रही।
विज्ञापन

डा. वल्दिया ने हाईस्कूल तक की शिक्षा देव सिंह राजकीय इंटर कालेज से हासिल की थी। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. अशोक पंत का डा. वल्दिया से बेहद करीबी रिश्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. पंत ने बताया कि डा. वल्दिया पर्यावरणविद् भी हैं। 2005 में उन्होंने ‘एनवायरमेंटल जियोलॉजी’ और ‘जियोलॉजी एनवायरमेंट आफ सोसायटी’ नाम से पुस्तक लिखी। 2010 में उन्होंने ‘द मेकिंग आफ इंडिया जियोडायनेमिक इवोल्यूशन’ पुस्तक लिखी। 2012 में भूवैज्ञानिक चमत्कार पर आधारित उनकी पुस्तक ‘सरस्वती द रिवर दैट डिसएपीयर्ड’ चर्चा में आई। इसमें विलुप्त होती सरस्वती नदी पर अध्ययन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed