{"_id":"651711723a0a1aa53c02ef46","slug":"when-will-the-government-improve-the-arrangements-of-chc-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-5204-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सरकार कब सुधारोगे सीएचसी की व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सरकार कब सुधारोगे सीएचसी की व्यवस्थाएं
Fri, 29 Sep 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में सरकार के खिलाफ धरना देते लोग। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट सीएचसी की सुविधाओं में बढ़ाने के लिए शुक्रवार को 45वें दिन भी बेमियादी आंदोलन जारी रहा। आंदोलनकारियों ने कहा कि सरकार सीएचसी की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है।
चिल्ड्रन पार्क में सर्वदलीय समिति के बैनर तले चल रहे आंदोलन को ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने समर्थन दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और कहा कि सरकार को पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर कमर कसनी होगी। लगातार लोग सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं को ठीक करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन किसी ने मांग नहीं सुनी है।
स्थानीय जनप्रतिनिधि भी बदहाल व्यवस्था से रूबरू हैं। इसके बाद भी सिर्फ कोरे आश्वासन से जनता का उपचार किया जा रहा है। इस दौरान राजेंद्र बोरा, राजेंद्र चौहान, नैन राम, भूपेश बसेड़ा, भगवान टम्टा, राजू बोरा, कंचना खोलिया, रूपा, शेखर, चंद्रकला आदि ने धरना दिया।