{"_id":"66634d77598769120a02c9d9","slug":"when-will-pithoragarh-delhi-42-seater-airline-start-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-114134-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कब शुरू होगी पिथौरागढ़- दिल्ली 42 सीटर विमान सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कब शुरू होगी पिथौरागढ़- दिल्ली 42 सीटर विमान सेवा
Fri, 07 Jun 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नैनीसैनी हवाई अड्डा। संवाद
पिथौरागढ़। औपचारिक शुभारंभ के बाद भी दिल्ली- पिथौरागढ़ 42 सीटर विमान सेवा शुरू नहीं हो पाई है। इससे सीमांत के लोगों में नाराजगी है। उन्होंने सरकार से शीघ्र विमान सेवा शुरू करने की मांग की है।
पिथौरागढ़ नैनीसैनी हवाई अड्डे और दिल्ली के लिए 42 सीटर विमान सेवा का शुभारंभ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 13 मार्च को किया था। हवाई अड्डे में विमान की ट्रायल लैडिंग भी सफल रही थी। लोगों का कहना है कि विमान सेवा का औपचारिक शुभारंभ होने के बाद सेवा शुरू होने की उम्मीद थी। दिल्ली में रहने वाले प्रवासियों भी विमान सेवा के शुरू होने से राहत मिलती, लेकिन सरकार ने औपचारिक शुभारंभ कर दिया और सेवा शुरू नहीं की।
वर्तमान में आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा चल रही है। दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों को पिथौरागढ़ आने के लिए वाहन का प्रयोग करना पड़ रहा है। इस कारण उन्हें दिक्कतें हो रही है। अगर दिल्ली से विमान सेवा शुरू हो जाती तो पर्यटन गतिविधियां बढ़तीं। लोगों ने शीघ्र विमान सेवा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
हेरिटेज एविएशन की हेली सेवा शुरू
पिथौरागढ़। हल्द्वानी गौलापार से हेरिटेज एविएशन की हेली सेवा शुरू हो गई है। पहले चक्कर में हेली आया और खाली गया। दूसरे चक्कर में खाली आया और पिथौरागढ़ से दो यात्रियों को लेकर गया। हेरिटेज एविएशन के कविंद्र ने बताया कि सात से नौ जून का हेली नियमित चलेगा। फिर 14 से 16 मई तक चलेगा। 21 मई से नियमित सेवा शुरू हो जाएगी। संवाद
कोट
दिल्ली- पिथौरागढ़ 42 सीटर विमान सेवा शुरू करने के लिए लगातार बातचीत की जा रही है। जल्द ही सेवा शुरू होने की उम्मीद है। - रीना जोशी, डीएम पिथौरागढ़।