{"_id":"65a55c97c646b58b7a057176","slug":"wheat-crop-ruined-due-to-lack-of-rain-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-9240-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बारिश नहीं होने से गेहूं की फसल बरबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बारिश नहीं होने से गेहूं की फसल बरबाद
Mon, 15 Jan 2024 09:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 15 Jan 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट में लंबे समय से बारिश नहीं होने से गेहूं की फसल बरबाद हो गई है। किसानों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है। डीडीहाट तहसील के देवीसूना, किरौली, खेतार भंडारी, दूनाकोट सहित कई गांवों में चार माह से बारिश नहीं होने से किसान परेशान हैं। दूनाकोट और देवीसूना क्षेत्र में किसान हर साल पूरे साल भर के लिए गेहूं की पैदावार करते हैं। किसान महेश कन्याल का कहना है कि गेहूं की फसल पूरी तरह से सूखे की चपेट में आ गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को फसलों का मुआवजा देकर किसानों को राहत देनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन