{"_id":"594fe9174f1c1b4d7b8b48d5","slug":"welcome-to-the-fourth-party-of-kailash-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश यात्रियों के चौथे दल का मिर्थी में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश यात्रियों के चौथे दल का मिर्थी में स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
मिर्थी में कैलाश मानसरोवर यात्रियों का स्वागत करते सेनानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे चौथे दल का भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के सातवीं वाहिनी मुख्यालय मिर्थी में भव्य स्वागत किया गया। इसके पहले यात्रियों को पर्यटन आवासगृह डीडीहाट में दोपहर भोजन में कुमाऊंनी व्यंजन परोसे गए।
विज्ञापन
कैलाश यात्रियों के चौथे दल के जनसंपर्क अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि दल में 39 पुरुष और 14 महिला यात्री शामिल हैं। दल के सबसे कम उम्र के यात्री यूपी निवासी अमित गुप्ता एवं सबसे बुजुर्ग यात्री दिल्ली निवासी आनंद प्रकाश कौशिक ने कहा कि कैलाश पर्वत और ओम पर्वत के दर्शन करने की उनकी अभिलाषा आज पूरी हो रही है। सभी यात्री कैलास दर्शन और ओम पर्वत के दर्शन के लिए काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
पर्यटक आवासगृह के प्रबंधक आनंद आर्या के नेतृत्व में स्वागत किया गया। दोपहर के भोजन में यात्रियों को भट्ट की दाल, तोरई की सब्जी, पहाड़ी आलू के गुटके, भांग की चटनी परोसी गई। आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय में यात्रियों का छलिया दल ने स्वागत किया। आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र की जानकारी, बदलते मौसम से बचाव और पैदल यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। इसके बाद दल आधार शिविर धारचूला को रवाना हो गया। दल के स्वागत में आईटीबीपी के रिटायर उपसेनानी लक्ष्मण सिंह टोलिया, सत्यपाल, कुलदीप सिंह, हरवंश लाल, डा. तिपोक गोगई, डा. राहुल रावत मौजूद थे।
विज्ञापन
पहला दल कुजू, दूसरा तकलाकोट, तीसरा गुंजी में
डीडीहाट। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल कैलाश परिक्रमा करते हुए रविवार को तिब्बत के कुजू नामक स्थान पर पहुंचा है। आईटीबीपी के नियंत्रण कक्ष के अनुसार दूसरा दल तिब्बत के तकलाकोट में और तीसरा दल गुंजी में है। तीसरे दल के यात्रियों का सोमवार को स्वास्थ्य परीक्षण होगा। यात्री सोमवार को भी गुंजी में रुकेंगे।