फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   weather news in district.

Pithoragarh News: जाते-जाते ठंड बढ़ा गई सर्दी, दारमा-व्यास मेें माइनस 11 पहुंचा पारा

Fri, 28 Feb 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 28 Feb 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
weather news in district.
धारचूला/ मुनस्यारी। चीन सीमा से सटी दारमा घाटी के 14 और व्यास घाटी के सात गांवों में बृहस्पतिवार से लगातार बारिश हो रही है। 10 हजार फुट से अधिक ऊंचाई वाले गांवों में दो फुट और पंचाचूली, आदि कैलाश, ओम पर्वत की चोटियों पर करीब तीन फुट तक बर्फबारी हो चुकी है। बर्फबारी से क्वीटी-मुनस्यारी, कुटी-ज्योलिंगकांग, घट्टाबगड़-लिपुलेख और न्यू सोबला-दर तिदांग मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। क्षेत्र में हो रही लगातार बर्फबारी और बारिश के कारण तापमान माइनस 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

गांवों में कड़ाके की ठंड के चलते स्थानीय ग्रामीण घरों में बैठने को मजबूर हैं। सड़क पर काफी बर्फ होने से दोनों घाटियों में सड़क निर्माण कार्य बाधित हुआ है। वाहनों की आवाजाही भी बंद है। रूप सिंह और गुड्डू जंग ने बताया कि दारमा घाटी के सभी घरों की छतें बर्फ से पूरी तरह ढक चुकी हैं। चौंदास घाटी के 14 गांवों में भी बारिश और बर्फबारी जारी है।
विज्ञापन


मुनस्यारी में बृहस्पतिवार सुबह से ही ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही थी। हंसलिंग, राजरंभा, नाग्निधुरा की चोटियां बर्फ से लकदक हैं। बाजार में डेढ़ से दो इंच, मल्ला नया बस्ती में तीन इंच, बेटुलीधार, ईको पार्क में आधा फुट तक बर्फबारी हुई है। कालामुनि में बर्फबारी और बेटुलीधार के पास पेड़ गिरने से थल-मुनस्यारी मार्ग बाधित हो गया है। यहां चार-पांच वाहन फंसे हैं। इसकी जानकारी बीआरओ को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड और बारिश से बोर्ड परीक्षार्थियों को भी काफी दिक्कतें हुईं। प्रशासन ने 15 फरवरी से अलाव जलाना बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

बर्फ में फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हुई टैक्सी
मुनस्यारी। मुनस्यारी से पिथौरागढ़ चलने वाली जय काली ट्रेवल्स की टैक्सी बाजार को आते समय बर्फ में फिसलकर क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए मुनस्यारी-मदकोट सड़क पर जा गिरी। हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है। एक अन्य वाहन के घटनास्थल पर पार्क होने के चलते टैक्सी पलटने से बच गई। वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। संवाद

बारिश से काली नदी का पानी हुआ मटमैला
धारचूला। निचली घाटी में 37 एमएम बारिश हुई। बारिश से काली नदी का पानी मटमैला हो गया है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में बीते दिन से लगातार बर्फबारी, बारिश हो रही है। निचली घाटी के धारचूला, कालिका, बलुवाकोट, जौलजीबी सहित अन्य जगहों पर पड़ रही ठंड के चलते लोगों ने एक बार फिर गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed