फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Weather halts helicopter operations; flights grounded for five days

Pithoragarh News: मौसम ने रोकी हेलिकॉप्टर की राह, पांच दिन से उड़ान बंद

Mon, 17 Aug 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 17 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Weather halts helicopter operations; flights grounded for five days
पिथौरागढ़। खराब मौसम के चलते पिथौरागढ़ से संचालित हेलिकॉप्टर सेवा बीते पांच दिन से बंद है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। बुकिंग रद्द होने के बाद यात्रियों को टैक्सी और रोडवेज बसों से लंबा सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ से हल्द्वानी, अल्मोड़ा और मुनस्यारी रूट पर रोजाना हेलिकॉप्टर सेवा संचालित होती है। बारिश के मौसम में यह सेवा लगातार प्रभावित हो रही है। बीते बृहस्पतिवार से मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहा है। यात्री सुगम सफर की उम्मीद में पहले से बुकिंग करा रहे हैं लेकिन उड़ान रद्द होने से उन्हें निराश होकर वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आम दिनों में हेलिकॉप्टर सेवा यात्रियों को खूब रास आ रही है। यही वजह है कि रोजाना इसकी बुकिंग फुल रहती है। इन दिनों मौसम का साथ नहीं मिलने से यात्रियों के साथ ही कंपनी को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विमान सेवा भी प्रभावित
पिथौरागढ़ से दिल्ली और देहरादून रूट पर सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को 42 सीटर विमान संचालित होता है। खराब मौसम के कारण यह सेवा भी प्रभावित हो रही है। मौसम के बदले मिजाज के चलते बीते बृहस्पतिवार और शनिवार को विमान सेवा ठप रही। विमान उड़ान नहीं भर सका और बुकिंग रद्द होने से यात्रियों को परेशानी हुई। अब यात्रियों को विमान के उड़ान भरने के लिए मंगलवार यानी आज मौसम खुलने का इंतजार है।

----------
मौसम की दिक्कत से हवाई सेवाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। मौसम खुलने पर सभी रूटों पर सेवाओं का संचालन किया जाएगा। -संदीप यादव, एयरपोर्ट डायरेक्टर, नैनीसैनी एयरपोर्ट, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article