{"_id":"6acd1c1934cb6c2e1f0e6811","slug":"district-level-sports-and-cultural-competition-begins-students-showcase-their-talent-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-145522-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जिला स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जिला स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Mon, 12 Oct 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। नगर के गौरल चौड़ मैदान में दो दिवसीय 26वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा ने किया।
सोमवार को 100 मीटर, 200 मीटर, 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, चक्का फेंक प्रतियोगिताएं हुईं। अंडर 19 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में देवेश बोहरा प्रथम, हिमांशु सिंह द्वितीय, योगेश भट्ट तृतीय और बालिका वर्ग में दिया प्रथम, सुनीता द्वितीय, रिया सामंत तृतीय रहीं। अंडर 17 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आयुष तड़ागी प्रथम, राकेश सिंह द्वितीय, प्रियांशु महर तृतीय और बालिका वर्ग में रियांशी प्रथम, गहना द्वितीय, गुंजन तृतीय रहीं। अंडर 14 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राखी प्रथम, अनुष्का बोहरा द्वितीय, दिव्यांशी तृतीय और बालक वर्ग में दीपांशु कुंवर प्रथम, नीरज भट्ट द्वितीय, अर्जुन तृतीय रहे।
अंडर 19 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में चंदन सिंह प्रथम, नमन सिंह द्वितीय, मोहित सिंह तृतीय रहे। अंडर 17 आयु वर्ग में सचिन चंद प्रथम, गोविंद दत्त द्वितीय, हरीश सामंत तृतीय रहे। विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोरा ने बताया कि जिला स्तर पर पहला और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी ऊधम सिंह नगर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।