{"_id":"6acd1ca2e0e9a7788107c918","slug":"carving-a-niche-from-the-sanskrit-stage-to-the-sports-field-the-devidhura-team-reached-the-state-level-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-145493-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: संस्कृत मंच से खेल मैदान तक बनाई पहचान, राज्य स्तर तक पहुंची देवीधुरा की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: संस्कृत मंच से खेल मैदान तक बनाई पहचान, राज्य स्तर तक पहुंची देवीधुरा की टीम
Mon, 12 Oct 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। विकासखंड पाटी के जीआईसी देवीधुरा के विद्यार्थियों ने संस्कृत और खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय की संस्कृत समूह नृत्य टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई है वहीं एथलेटिक्स और वॉलीबॉल में भी खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाई।
उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम्, हरिद्वार की ओर से आयोजित जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने वरिष्ठ वर्ग संस्कृत समूह नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब यह टीम उत्तराखंड संस्कृत अकादमी, हरिद्वार में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएगी। खेल महाकुंभ की सांसद स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
खेल अध्यापिका शकुंतला बोहरा के मार्गदर्शन में मनोज बिष्ट ने 3000 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। हिमांशु चम्याल ने 1500 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र अर्पित नेगी का चयन राज्य स्तरीय वॉलीबाल टीम में हुआ। इस टीम ने राज्य स्तर की प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र को गौरवान्वित किया।
विज्ञापन
इनका रहा मार्गदर्शन
इन सभी उपलब्धियों में शिक्षिका कमला भट्ट और मानसी श्रीवास्तव का विशेष मार्गदर्शन रहा। खेल अध्यापिका शकुंतला बोहरा ने भी खिलाड़ियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रधानाचार्या, अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए खुशी जताई।