फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   We nurtured the forest like children and created it, but you started destroying it

Pithoragarh News: बच्चों की तरह पालकर बनाया था जंगल, आप बर्बाद करने पर उतर आए

Wed, 16 Apr 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 16 Apr 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
We nurtured the forest like children and created it, but you started destroying it
पिथौरागढ़ बेस अस्पताल के पास जंगल पहुंचकर पेड़ काटने के विरोध में प्रदर्शन करते पुनेड़ी, ल्युंठ
पिथौरागढ़। बेस अस्पताल में नई सड़क के निर्माण के लिए एक हजार से अधिक पेड़ काटने का आरोप लगाते हुए पुनेड़ी और ल्युंठूड़ा के लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए पेड़ों को काटने वालों और इसकी अनुमति देने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। कहा कि उनके पूर्वजों ने इन पेड़ों को बच्चों की तरह पालकर जंगल विकसित किया है। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसके लिए उन्होंने अपने वन पंचायत की जमीन बेस अस्पताल को दी थी, जंगल बर्बाद करने के लिए नहीं।
विज्ञापन

दरअसल पुनेड़ी और ल्युंठूड़ा वन पंचायत की भूमि पर बेस अस्पताल तक नई सड़क प्रस्तावित है। सड़क निर्माण की जद में आने वाले पेड़ों को इन दिनों काटा जा रहा है। पेड़ काटने की जानकारी मिलते ही ल्युंठूड़ा और पुनेड़ी के लोग पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी के नेतृत्व में बुधवार को मौके पर पहुंचे और शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण की बात कर रही है लेकिन हमारे पूर्वजों की मेहनत से विकसित किए गए जंगल में बेतरतीब तरीके से हरे पेड़ों पर आरी चला दी गई है।
विज्ञापन

महेंद्र लुंठी ने आरोप लगाया कि जंगल में एक हजार से अधिक पेड़ काट दिए गए हैं। बताया कि क्षेत्र के पशुपालक और अन्य लोग चारे और सूखी लकड़ी के लिए इसी जंगल पर निर्भर हैं। वन पंचायत में पेड़ों को काटने के लिए वन सरपंच की अनापत्ति भी नहीं ली गई है। हमारे जंगल का अवैध तरीके से कटान किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के नाम पर कई संगठन और प्रशासन पौधरोपण की बात करता है लेकिन नगर के नजदीक हमारे जंगल को बर्बाद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने चेतावनी दी कि यदि पेड़ों को काटने और इसकी अनुमति देने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शन करने वालों में सरपंच केदार लुंठी, पार्षद राहुल लुंठी, दीपक लुंठी, विजेंद्र पुनेड़ा, नरेंद्र लुंठी, होशियार सिंह, कमल रावत सहित अन्य लोग शामिल रहे।
कोट
बेस अस्पताल के पास पेड़ काटने की अनुमति ली गई है। वन निगम को छपान कर काटे जाने वाले पेड़ों की संख्या बताई गई है। नियमों के मुताबिक ही पेड़ों का कटान किया जा रहा है। - आशुतोष सिंह, डीएफओ, पिथौरागढ़

कोट
187 पेड़ों को काटने की अनुमति मिली है। इससे अधिक पेड़ काटने का सवाल ही नहीं उठता। लोगों का आरोप निराधार है। वन विभाग से पेड़ काटने का आदेश मिला है। - राकेश कुमार, प्रभारी लौगिंग अधिकारी, वन निगम, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed