{"_id":"652d7c6b8e888c92c80f3786","slug":"water-started-filling-in-thurkot-lake-it-will-take-time-to-start-boating-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-5823-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: थरकोट झील में भरने लगा पानी, बोटिंग शुरू होने में लगेगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: थरकोट झील में भरने लगा पानी, बोटिंग शुरू होने में लगेगा समय
Mon, 16 Oct 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सिंचाई विभाग की ओर से बनाई गई थरकोट झील में पानी भरना शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री ने 12 अक्तूबर को पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम से झील का लोकार्पण किया था। जल्द ही इसमें पर्यटन विभाग की ओर से बोटिंग शुरू की जा सकती है। अगर यहां पर बोटिंग शुरू हो गई तो बड़ी संख्या में पर्यटक आएंगे।
थरकोट में सिंचाई विभाग ने 3201.64 लाख की लागत से 750 मीटर लंबी और 74 मीटर चौड़ी झील का निर्माण किया है। इस झील की स्टोरेज क्षमता दो लाख घन मीटर पानी की है। सिंचाई विभाग ने झील से एनएच का कटाव ना हो इसके लिए ट्रीटमेंट का कार्य पूरा कर लिया है।
सुरक्षा की दृष्टि से सड़क के किनारे लोहे की मोटी जालियां भी लगाई जा चुकी हैं। इसके अलावा झील के दोनों ओर सोलर लाइट और पर्यटकों के घूमने के लिए पक्का चौड़ा रास्ता भी तैयार किया गया है। वर्तमान में झील क्षेत्र परिसर के पास सीसीटीवी लगाए जाने हैं। सिंचाई विभाग ने कैमरे लगाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
--
पर्यटन विभाग कराएगा बोटिंग
पिथौरागढ़। थरकोट झील में पर्यटन विभाग बोटिंग कराएगा। अभी इसमें कहां से कहां तक बोट चलेंगी यह तय किया जाना है और व्यू प्वाइंट आदि बनाए जाने हैं। इसके अलावा झील के पास सौंदर्यीकरण के तहत फूलों के पौधे भी रोपे जाने हैं। वर्तमान में झील क्षेत्र में पड़ी निर्माण सामग्री को हटाकर सफाई का कार्य किया जा रहा है। संवाद
--
कोट
थरकोट में झील का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। ट्रायल सफल होने के बाद इसमें पानी भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही झील अपना आकार ले लेगी। - धीरज जोशी, ईई सिंचाई विभाग पिथौरागढ़।