फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Water for drinking water

पानी के लिए तरसे कनालीछीना वाले

Fri, 06 Apr 2018 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना Updated Fri, 06 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
Water for drinking water
कनालीछीना में पानी ढोते मजदूर - फोटो : अमर उजाला

कनालीछीना के लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं। यहां बनी एकमात्र पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। योजना के स्रोत में गिरावट आने से यह नौबत आई है। वहीं, पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों का अधिकतर समय नौलों और गधेरों से पानी लाने में ही खर्च हो रहा है। हाल इस कदर खराब हैं कि दुकानदार पानी ढुलान के लिए मजदूरों का सहारा ले रहे हैं। कई इलाकों में तो पानी खरीदना पड़ रहा है।

विज्ञापन


कनालीछीना के लोगों की प्यास बुझाने के लिए दो दशक पहले जोगानी गाड़ कनालीछीना पेयजल योजना बनाई गई। इस योजना से जोस्यूड़ा, मल्ली कनालीछीना और बाजार क्षेत्र को पानी की आपूर्ति की जाती है। यहां 21 परिवारों ने पानी के कनेक्शन लिए हैं, लेकिन अब इस पेयजल योजना के स्रोत में गिरावट आ गई है। जो कनालीछीना की करीब पांच सौ की आबादी की प्यास बुझाने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन


यहां के दुकानदार मजदूरों के जरिए दस रुपये प्रति कनस्तर पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। इससे उन्हें अनावश्यक धन खर्च करना पड़ रहा है, जबकि बाकी लोग नौले और गधेरों से पानी भर रहे हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक भंडारी, मन्नू भंडारी, मनोहर सिरोला, बबलू पंत, कमान सिंह, दीपक सिरोला आदि ने अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर पेयजल संकट से शीघ्र निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 से वाहन से बांटा जाएगा पानी
कनालीछीना में पेयजल संकट को देखते हुए अब वाहन के जरिए पानी की आपूर्ति की जाएगी। विभाग के कनिष्ठ अभियंता कमल भट्ट का कहना है कि पेयजल योजना के स्रोत में पानी का स्तर गिर गया है। समस्या से निजात दिलाने के लिए 15 अप्रैल से पिकअप वाहन के जरिए पेयजल आपूर्ति की जाएगी।


जरूरत से कम मिल रहा है पानी
कनालीछीना में जरूरत से बेहद कम पानी की आपूर्ति हो रही है। कनालीछीना में इस वक्त प्रतिदिन 35 हजार लीटर पानी की जरूरत है, लेकिन पेयजल स्रोत में गिरावट आने से मांग के सापेक्ष केवल 20 हजार लीटर पानी प्रतिदिन उपलब्ध हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed