फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Water deposited in the tapes in Munasariya

मुनस्यारी में नलों में जमा पानी

Sun, 28 Jan 2018 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी Updated Sun, 28 Jan 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
Water deposited in the tapes in Munasariya
मुनस्यारी में सुबह के समय इसी तरह कई जगह नलों में पानी जमा हुआ दिखता है - फोटो : अमर उजाला

जिले में कड़ाके की ठंड से अभी राहत मिलने वाली नहीं है। मुनस्यारी में रविवार को भी न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री नीचे रहा। मुनस्यारी में अधिकतम तापमान 10 डिग्री से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। मुनस्यारी में ठंड से जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है। ग्रामीण अंचलों से लोगों की बाजार की तरफ आवाजाही बहुत कम है। इस समय स्कूल बंद होने के कारण भी सुनसानी छाई है। नलों में पानी भी जम रहा है।

विज्ञापन


वहीं, जिला मुख्यालय में सुबह के समय पाला गिरने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को यहां का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। दिन के समय तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट आ रही है। घाटी वाले इलाकों में ठंड से जनजीवन पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि कड़ाके की ठंड अभी कुछ दिनों तक रहेगी। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। कम से कम एक हफ्ते तक लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। उसके बाद तापमान में सुधार आने लगेगा। इस समय ऊंचाई वाले सभी स्थानों पर पाला गिर रहा है। पाला गिरने से सब्जियों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि फसलों को पाले से बचाने के लिए पौधों के ऊपर कपड़ा या कागज रख दिया जाए। इससे सब्जियों को पाले से नुकसान कम होगा। उधर, कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग पर भारी हिमपात हुआ है। बर्फ के ऊपर पाला गिरने से वह ज्यादा ठोस हो रही है। इस कारण उसके जल्दी पिघलने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed