{"_id":"61b7a7ac6dc3290e405e252a","slug":"water-crysis-in-rural-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4475394168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकड़ानी के लोगों ने जल संस्थान पहुंचकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकड़ानी के लोगों ने जल संस्थान पहुंचकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
जल संस्थान पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करती सिकड़ानी की महिलाएं और अन्य लोग। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। चंडाक के सिकड़ानी में पिछले एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। लोगों का कहना है कि पानी कभी आता नहीं लेकिन बिल आ जाता है। मांग करने के बाद भी आपूर्ति सुचारु नहीं होने से नाराज लोगों ने सोमवार को जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।
लोगों ने कहा कि सिकड़ानी में जल आपूर्ति घट्यूड़ी पंपिंग पेयजल योजना से की जाती है। पिछले एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति बंद पड़ी है। इसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले एक साल से उन्हें नियमित पानी कभी नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समस्या से अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बाद भी कोई सुध नहीं ली जा रही है, जबकि बिल लगातार भेजे जा रहे हैं। इससे सभी परिवारों में नाराजगी व्याप्त है।
विज्ञापन
इसके बाद कांग्रेस प्रदेश सचिव भुवन पांडे, संतोष गोस्वामी, तिलक जोशी, रजत विश्वकर्मा, शंकर खड़ायत, रोहित कोहली आदि के नेतृत्व में जल संस्थान के अधिकारियों से वार्ता की कई। उन्होंने कहा कि यदि बिल माफ नहीं किए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहां उमेश सिंह, ईश्वर सिंह, रेखा देवी, भावना, धना देवी, कुंती देवी आदि थे।