फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Water crisis-stricken people Performance

पेयजल संकट से त्रस्त लोगों का प्रदर्शन

Tue, 02 Feb 2016 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Tue, 02 Feb 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
नगर से सटे पौण गांव के भरखेत मोहल्ले में लंबे समय से पेयजल संकट से परेशान लोगों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इन लोगों का कहना है कि गांव के लिए बनाई गई पेयजल योजना ठप पड़ी हुई है। लोगों को प्राकृतिक स्रोतों और हैंडपंपों से पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। विभाग के अधिकारियों के सामने कई बार यह मामला रखा गया लेकिन पानी की सप्लाई के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।


गांव के दीपक आर्या के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने कहा कि जब जाड़ों के मौसम में ही पानी की किल्लत दूर नहीं हो पा रही है तो गर्मियों में क्या हाल होगा। उन्होंने कहा कि समस्या के लिए विभाग के अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदार हैं। उन पर किसी का नियंत्रण नहीं रह गया है। इसी कारण समस्या गंभीर रूप ले रही है। लोगों ने कहा कि जल संस्थान को तीन दिन का समय दिया जा रहा है। यदि इस अवधि में पेयजल की सप्लाई सामान्य नहीं की गई तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। एसडीएम अनुराग आर्य ने जल संस्थान के अधिकारियों से कहा है कि तत्काल समस्या दूर करें और लाइन में आई  खराबी को ठीक करें। प्रदर्शन में नीरज कुमार, लछी राम, ममता देवी, सुमन देवी, विमला देवी समेत तमाम लोग थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed