फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Water coming after a day in most parts of Pithoragarh

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के अधिकतर हिस्सों में एक दिन बाद आ रहा पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Water coming after a day in most parts of Pithoragarh
बृहस्पतिवार को दिन भर बादल छाये रहे। इससे पिथौरागढ़ में कड़ाके की ठंड महसूस हुई। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर के कई हिस्सों में एक दिन छोड़कर पानी मिल रहा है। तीसरे दिन भी जरूरत का पानी नहीं मिल पाता है। इसके चलते लोगों को जल स्रोतों या फिर हैंडपंपों से आपूर्ति करनी पड़ती है।
विज्ञापन

नगर और आसपास के गांवों की आबादी एक लाख से अधिक है। दो दशक पहले तक नगर में घाट पंपिंग योजना से ही पानी की आपूर्ति की जाती थी। वर्तमान में घाट के साथ ही ठूलीगाड़, आंवलाघाट पंपिंग योजनाओं के अलावा रई, महादेव में बनी छोटी पंपिंग पेयजल योजनाओं से भी पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसके बावजूद लोगों को रोज पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

नगर के जीआईसी, सरस्वती विहार, तिलढुकरी सहित कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर एक दिन छोड़कर पानी आता है। तीसरे दिन भी अधिकतर लोगों को जरूरत का पानी नहीं मिल पाता है। एक दिन छोड़कर पानी आने से लोगों को तमाम जरूरतों के लिए हैंडपंपों, नौले-धारे सहित अन्य स्रोतों से पानी जुटाना पड़ता है। विभाग के अनुसार आबादी के हिसाब से स्टोरेज टैंक नहीं होने के कारण यह समस्या पैदा हो रही है। इस समस्या से निपटने के लिए नए टैंकों का निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के कई इलाकों में लोगों को रोज पानी नहीं मिल रहा है जबकि सूचना का अधिकार अधिनियम में मांगी गई सूचना के अनुसार तमाम योजनाओं से 16 एमएलडी पानी मिल रहा है। वितरण व्यवस्था में सुधार के लिए विभाग को नए टैंक बनाने चाहिए।

-भगवान सिंह रावत, संयोजक, जनमंच पिथौरागढ़।
योजनाओं से पर्याप्त पानी मिल रहा है। आबादी के हिसाब से अधिक स्टोरेज क्षमता वाले टैंक नहीं होने से समस्या पैदा हो रही है। नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में नए टैंकों के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाए जा रहे हैं। नए टैंक बनने के बाद पेयजल आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
-सुरेश चंद्र जोशी, ईई जल संस्थान पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed