{"_id":"83f3fcd6ffbe53d5dbf0d5b3b405308b","slug":"was-overwhelmed-by-the-honor-discharge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान से अभिभूत हुए उन्मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान से अभिभूत हुए उन्मुक्त
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 19 Jun 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा क्रिकेटर उन्मुक्त चंद का आज तमाम संगठनों ने अभिनंदन किया। अभिनंदन से अभिभूत उन्मुक्त ने कहा कि यह उनके जीवन का एक और यादगार क्षण है। बृहस्पतिवार को शाम 5.30 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में उन्मुक्त चंद का अभिनंदन कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
बाद में युवा क्रिकेटर ने खिलाड़ियों से कहा कि वह लगातार प्रयास जारी रखें। साथ ही सरकार से अपील की कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए ढांचागत सुविधाओं का विस्तार करे। राज्य का अपना क्रिकेट एसोसिएशन बनाए जाने की उन्होंने जरूरत महसूस की। ताकि राज्य की अपनी क्रिकेट टीम हो और वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले सके।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन, जिला प्रशासन, उत्तराखंड जल विद्युत निगम की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित सम्मान समारोह में भारी संख्या में नौजवान, पुराने क्रिकेट खिलाड़ी, जिला प्रशासन के अधिकारी, स्कूली बच्चे मौजूद थे। उन्मुक्त चंद ने कहा कि अपने लोगों के बीच आकर बहुत अच्छा लगता है।
विज्ञापन
उनके साथ उनके पिता भरत चंद भी मौजूद थे। उत्तराखंड जल विद्युत निगम के उपमहाप्रबंधक जीएस बुदियाल ने उन्मुक्त चंद को नारायणआश्रम की अनुकृति वाला प्रतीक चिन्ह भेंट किया। जिला प्रशासन और एशियन एकेडमी की ओर से बदरीनाथ की अनुकृति वाला प्रतीक चिन्ह दिया गया।
उन्मुक्त चंद ने पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश जोशी को बल्ला, जीएस बुदियाल और एसडीएम अनुराग आर्य को अपनी लिखी किताब भेंट की। बाद में एशियन एकेडमी, मल्लिकार्जुन स्कूल, स्टेफर्ड स्कूल, सोरवैली स्कूल,
आर्मी पब्लिक स्कूल, स्वरांजलि नृत्य वाटिका के बच्चों को संबोधित करते हुए उन्मुक्त ने कहा कि क्रिकेट में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे नौजवानों को चाहिए कि वह लगातार इसे जारी रखें।
मेहनत से सफलता जरूर मिलती है। बच्चों और खिलाड़ियों की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने के लिए प्रयास कर रहे हैं और अपने खेल का स्तर बढ़ा रहे हैं।
कार्यक्रम में कई स्कूलों के शिक्षक, समाजसेवी जेसी लोहनी, पुष्कर चंद, दिनेश जोशी, संजय मल, हरीश बोरा, अरुण बनग्याल, अनिल नगरकोटी समेत कई खिलाड़ी मौजूद थे।
युवा क्रिकेटर उन्मुक्त चंद शुक्रवार को मुनस्यारी भ्रमण पर जाएंगे। एक दिन वहां रुकने के बाद वह दिल्ली लौट जाएंगे। इस बार उन्मुक्त चंद का कार्यक्रम इतना व्यस्त रहा कि वह अपने गांव खड़कूभल्या नहीं जा पाए। जबकि अंडर 19 का विश्वकप जीतने के बाद उन्मुक्त अपने गांव गए थे। उन्मुक्त ने कहा कि अगली बार वह गांव जरूर जाएंगे।