फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Voting party leaves for remote booth Kanar of Pithoragarh district

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिले के दूरस्थ बूथ कनार के लिए मतदान पार्टी रवाना

Tue, 16 Apr 2024 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 16 Apr 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Voting party leaves for remote booth Kanar of Pithoragarh district
पिथौरागढ़। बंगापानी तहसील में जिले के सबसे दूरस्थ बूथ कनार के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। पोलिंग पार्टी रात्रि विश्राम बरम में करने के बाद बुधवार को 16 किमी पैदल यात्रा करने के बाद कनार पहुंचेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को बूथ संख्या 101 प्राथमिक विद्यालय कनार के लिए पी-3 प्रथम मतदान पार्टी को जिला निर्वाचन अधिकारी रीना जोशी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एसके बरनवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टीम में आठ मतदान कार्मिक, चार सुरक्षा कर्मी, एक फोटोग्राफर, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक जोनल मजिस्ट्रेट शामिल हैं। मतदान पार्टी पिथौरागढ से 80 किमी वाहन से सफर करते हुए रात्रि विश्राम बरम में करेगी।
विज्ञापन

यहां से बुधवार की सुबह 16 किमी पैदल चलकर अपने गंतव्य पर पहुंचेगी। विधानसभा धारचूला के सीमांत ग्राम कनार में 312 पुरुष मतदाता और 275 महिला मतदाता सहित कुल 557 मतदाता हैं। इस मौके पर नोडल अधिकारी कार्मिक सीडीओ नंदन कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शिवकुमार बरनवाल, एआरओ धारचूला मनजीत सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : डीएम

पोलिंग पार्टियां निर्धारित रूट और रात्रि प्रवास के स्थान का नहीं करेंगी बदलाव

संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम रीना जोशी ने विकास भवन सभागार में चारों विधानसभा में स्वतंत्रत, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण और सफलता पूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट, प्रशासन और पुलिस को मतदान के दौरान दिए गए दायित्वों का भली भांति और सूझबूझ के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बुधवार को हुई बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव प्रबंधन, संचार और निगरानी के इंतजामों का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी दशा में निर्धारित रूट और रात्रि प्रवास के स्थान में बदलाव नहीं किया जाए। उन्होंने बताया कि मतदान पार्टियों को ले जा रहे सभी वाहन और ईवीएम की जीपीएस से ट्रैकिंग की जा रही है। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जानी जरूरी है। सभी आपस में समन्वय बनाएं और अपना-अपना मोबाइल नंबर आपस में शेयर जरूर करें जिससे किसी बात की भी जरूरत पड़ने एक-दूसरे से संपर्क किया जा सके।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन ड्यूटी के दौरान किसी भी समस्या से निपटने के लिए मुख्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम 05964-237971 पर संपर्क कर सकते हैं। बैठक में एसपी रेखा यादव, नोडल अधिकारी कार्मिक सीडीओ नंदन कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शिवकुमार बरनवाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed