फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Voter awareness campaign in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया

Fri, 03 Feb 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 03 Feb 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
Voter awareness campaign in Pithoragarh
पिथौरागढ़ के टकाना में मतदाता जागरूकता अभियान चलाते शंखनाद चेतना मंच के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई संगठन लगातार काम कर रहे हैं। शंखनाद जनचेतना मंच ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में केएमओयू स्टेशन, टकाना मोहल्ले में व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से 15 फरवरी को मतदान करने की अपील की। मंच के निदेशक ललित शौर्य ने बताया कि शनिवार से डीडीहाट नगर में मतदाता जागरूकता अभियान चलेगा। पिथौरागढ़ नगर में चलाए गए अभियान के दौरान लोगों को बेहतर सहयोग मिला।

विज्ञापन


शुक्रवार के कार्यक्रम में आशा जोशी, रेनू देवी, दीप्ति, गीता देवी, सरोज देवी, सुमन देवी, जयदीप मर्तोलिया आदि ने सहयोग दिया। उधर, राजकीय हाईस्कूल नैनीसैनी में अमर उजाला की ओर से दिए गए नारे ‘वोट हर हाल, प्रदेश बने खुशहाल’ के साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान किया जाए। तभी मजबूत लोकतंत्र की स्थापना होगी। नैनीगांव के पहली बार मतदान को तैयार रोहित कुमार, रवि, सचिन, कविता, अंजू, नेहा महर ने कहा कि वह वोट जरूर डालेंगे। इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक भूपेंद्र सिंह डसीला, गिरीश नगरकोटी, चंद्रा पंत, राजकुमार मौरा, गोदावरी कार्की, पंकज महर आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने नगर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता रैली निकाली। चिया संस्था के तत्वावधान में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली में जीआईसी, जीजीआईसी, शिखर इंटर कॉलेज के बच्चों ने हिस्सा लिया और लोगों से 15 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में बिना किसी भय एवं लालच के वोट डालने संबंधी नारे लगाए। रिटर्निंग अफसर मनुज गोयल ने लोगों से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की। इस मौके पर चिया संस्था के कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed