फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vote will be given to anyone who has the vision of development

जिसके पास विकास का विजन होगा उसी को दिया जाएगा वोट

Wed, 27 Mar 2019 10:27 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Wed, 27 Mar 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Vote will be given to anyone who has the vision of development
कैंपस चर्चा: पिथौरागढ़ के लंदन फोर्ट में चुनावी चर्चा में शामिल युवा। - फोटो : अमर उजाला
 लोक सभा चुनावों में राष्ट्रीय के साथ-साथ क्षेत्रीय मुद्दों को भी देखा जाना चाहिए। संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए चुनाव जीतकर संसद तक पहुंचने वाले सांसद की जिम्मेदारी भी तय होनी जरूरी है, जिसके पास विकास का विजन होगा उसी को लोक सभा चुनावों में वोट किया जाएगा। 
विज्ञापन


कैंपस चुनाव चर्चा के दौरान बुधवार को पिथौरागढ़ के लंदन फोर्ट में आयोजित चर्चा में युवा मतदाताओं ने कहा कि चुनावों से पहले तमाम दावे किए जाते हैं। चुनाव जीतने के बाद उन दावों को भुला दिया जाता है। सीमांत जिले के सड़क, संचार विहीन गांव इसके ताजा उदाहरण हैं। भारत युवाओं का देश है। युवाओं के बारे में सोचा जाना चाहिए। आज नौकरियां नहीं हैं। देश के किसान आत्महत्या कर रहे हैं। कालेजों में प्रयोगशालाएं और पुस्तकें नहीं हैं। शिक्षकों की कमी है। जिस जनता की वोट लेकर सत्ता तक पहुंचे हैं उनकी मूलभूत जरूरतों का ध्यान रखने का फर्ज नेताओं को निभाना चाहिए, जबकि ऐसा होता नहीं है। युवाओं ने यहां तक कहा कि पिछले पांच साल में गांवों को गोद लेने का प्रचलन चला, लेकिन जो गांव गोद लिए गए उन्हीं गांवों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो अन्य गांवों के विकास के बारे में कैसे सोचा जा सकता है। 
विज्ञापन


युवाओं ने कहा कि लाखों-करोड़ों रोजगार देने, चुनाव जीतकर खातों में रुपये डालने जैसे दावे केवल चुनावी जुमले साबित हुए हैं। विदेशों में जमा काला धन नहीं आया। लोगों के खातों में15 लाख नहीं आए। केंद्र में जो भी सरकार आए योजनाओं का ठीक से क्रियान्वयन होना चाहिए। युवाओं ने कहा कि मूलभूत सुविधाएं देकर पलायन रोका जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा में ये रहे शामिल
छात्र संघ अध्यक्ष राकेश जोशी, मीनाक्षी भट्ट, सोनी पिपलिया, लक्षिका पांडेय, जीतेंद्र भंडारी, सोनम जोशी, पूजा सामंत, सुनीता बिष्ट, सुमन राणा, विनीता जोशी, बबीता बिष्ट, नीलम जोशी, रोहन चंद्र, सौरभ कुमार, भूपेश बिष्ट, मनीषा सिरोला, यामिनी बिष्ट, रजनी बिष्ट, मेनका चंद। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed