{"_id":"6988c613347050cff9071c3e","slug":"vitamin-b-12-deficiency-can-cause-amnesia-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-137976-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: विटामिन बी-12 की कमी दे रही भूलने की बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: विटामिन बी-12 की कमी दे रही भूलने की बीमारी
Sun, 08 Feb 2026 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 08 Feb 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के लोग भूलने की बीमारी की जकड़ में फंस रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। विटामिन बी-12 की कमी इसका कारण बन रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, हर दूसरा विटामिन बी-12 की कमी से जूझ रहा है और इसकी याददाश्त कम हो रही है।
जिले में स्वास्थ्य विभाग के चौकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जिला अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, पिछले एक वर्ष में तीन हजार लोगों में विटामिन बी-12 की जांच की गई। 1500 से अधिक लोगों में इसकी कमी पाई गई। इसमें 60 प्रतिशत महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हैं।
चिकित्सकाें के मुताबिक विटामिन बी-12 की कमी से याददाश्त पर असर पड़ रहा है। याददाश्त कमजोर होने से संबंधित लोग भूलने की बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। चिकित्सकों ने कहा कि विटामिन बी-12 एक सूक्ष्म पोषक तत्व है जो शरीर को ऊर्जा, नए अणुओं के निर्माण और तंत्रिका तंत्र के बेहतर कार्य में मुख्य भूमिका निभाता है। यह शरीर में लाल रुधिर कणिकाओं और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। शरीर में इसकी भरपाई भोजन और सप्लीमेंट के जरिए की जा सकती है।
विज्ञापन
लक्षण
ध्यान केंद्रित न होना, थकान, सांस लेने में दिक्कत, भूलने की बीमारी, बाल का झड़ना, पाचन की समस्या आदि विटामिन बी-12 की कमी के प्रमुख लक्षण हैं।
बचाव
शरीर में बी-12 को पूरा करने के लिए पौष्टिक आहार और फोर्टिफाइड सीरियल, प्लांट-बेस्ड मिल्क से सेवन से इसकी कमी को दूर किया जा सकता है। मांस, मछली, अंडा, दूध, दही, पनीर, सोयाबीन आदि का भी सेवन इसकी कमी को दूर करने में सहायक होगा।
कोट
सही खान-पान और नियमित जांच जरूरी है। चिकित्सक के परामर्श के बाद ही मरीज को इलाज शुरू करना चाहिए। सही खान पान न होना ही विटामिन बी-12 की कमी का मुख्य कारण है। इसकी कमी से लोग भूलने की बीमारी की जकड़ में आ रहे हैं। - डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़